गोबिंद सागर में पर्यटन गतिविधियों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने की प्रकिया शुरू , उपायुक्त राघव शर्मा ने अंदरोली व गरीब नाथ मंदिर के समीप के क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by
ऊना (6 फरवरी)- कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से गोबिंद सागर में जल क्रीडाओं सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में संचालित होने वाली पर्यटन गतिविधियों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एसडीएम विशाल शर्मा के साथ मिलकर गरीब नाथ मंदिर तथा अंदरोली के आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर डीसी ने कहा कि केटीडीएस के माध्यम से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के लिए आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं व साहसिक खेलों के संचालन के लिए अंदरोली में तीन किमी के दायरे में बीबीएमबी से अनुमति मिल गई है। जल क्रीडाओं के लिए नियमों को अनुमोदित किया जा रहा है, जिसके बाद यहां पर मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स, शिकारा व पैडल बोट्स जैसी पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के साथ-साथ तथा जेटी का निर्माण कार्य संभव होगा।
राघव शर्मा ने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों को संचालित करने से पहले पर्यटकों के लिए क्षेत्र में शौचालय व अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जल क्रीड़ाओं के लिए सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण प्रबंध भी करने होंगे। उन्होंने कहा कि केटीडीएस का गठन कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है, जिसमें अध्यक्ष डीसी तथा एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सदस्य हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार, वीर नारियों को भुगतान के लिए गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया : राजिंदर राणा

देश के लिए जान देने वालों को भी न्याय नहीं दे पाई सुक्खू सरकार, सैनिक परिवारों से विश्वासघात एएम नाथ। हमीरपुर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजिंदर राणा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच तत्वों में विलीन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल : बेटे सुखबीर बादल ने मुखाग्नि दी, विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन किए अर्पित

गांव बादल : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिर परिसर में कहर बनकर गिरा पेड़ : 14 साल के मासूम की गई जान

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । गांव नंगल कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के लिए साफ-सफाई के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोर...
Translate »
error: Content is protected !!