घरेच में आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर

by
शिमला, 21 फरवरी – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं आईजीएमसी दन्त चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में आज शिक्षा खंड मशोबरा जिला शिमला के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य व दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने किया । विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुरेश रतन ने लेडी गवर्नर का शाल व टोपी से सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में दन्त चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनय भारद्वाज, डॉ अतुल व उनकी टीम ने बच्चों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों के उचित रखरखाव के लिए प्रेरित किया । इस शिविर में सामुदायिक अस्पताल मशोबरा के डॉ पुनीत शर्मा, डॉ नेहा ने बच्चों एवं शिविर में आए स्थानीय निवासियों की जांच की । इस शिविर में 75 विद्यार्थियों सहित 50 स्थानीय निवासियों की जांच की गई ।
अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्य डॉ किमी सूद ने बताया की राज्य रेडक्रॉस समय समय पर पीड़ित मानव की सहायता/ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एवं विभिन्न गतिविधियों में अपना योगदान देता रहा है ।
स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर राज्य रेडक्रॉस, दन्त चिकित्सा विभाग आई जी एम सी /स्वास्थ्य विभाग मशोबरा से आये चिकित्सकों का आभार प्रकट किया !
इस दौरान राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्य तरुणा मिश्रा, राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव संजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह व विद्यालय के अध्यापक पुष्पराज खिमटा, मनदीप, बनिता, पूनम, विनीता शास्त्री , परसराम एवं संजू कुमारी आदि ने भाग लिया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पारदर्शिता और जवाबदेही आरटीआई का मूल उद्देश्य : गुलेरिया

जन-सूचना अधिकारी अधिनियम के तहत आवेदनों का करें निपटारा, तृतीय पक्ष की सूचनाओं को लेकर सभी पहलुओं का रखें ध्यान धर्मशाला, 04 अगस्त। राज्य सूचना आयुक्त डा एसएस गुलेरिया ने कहा कि सूचना का अधिकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल 2045 संगोष्ठी श्रृंखला जारी की : हिमाचल प्रदेश ने दूरदर्शी आर्थिक रोडमैप पर काम किया शुरू

एएम नाथ। शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुखू ने आज यहां हिमाचल 2045 संगोष्ठी श्रृंखला जारी की। यह राज्य के आर्थिक भविष्य को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस रोडमैप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईमानदारी की हर जगह चर्चा : जेवरात व नकदी से भरा पर्स पंजाब की महिला को लौटा पेश की ईमानदारी की मिसाल

ऊना। हिमाचल के ऊना स्थित रक्कड़ काॅलोनी के भरत भूषण ने नंगल (पंजाब) की महिला को जेवरात और नगदी से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जो रीजनल अस्पताल ऊना में...
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला सरस मेले में सोमभद्रा उत्पादों के स्वाद ने जीता दिल

वन मंत्री राकेश पठानिया व विधायक विशाल नैहरिया ने भी की तारीफ ऊना, 24 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्री मेले के बाद धर्मशाला में 21 मार्च से आरंभ हुए सरस मेले में जिला ऊना के...
Translate »
error: Content is protected !!