घरेलू विवाद में खूनी वारदात : गंडासे से पत्नी की हत्या कर पति ने भी जहर निगलकर दी जान

by

पंजाब के चन्नणवाल गांव में दोहरी मौत से सनसनी, दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा

बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले के महल कलां क्षेत्र के गांव चन्नणवाल में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खेतों में पशुओं के लिए चारा काट रही महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गंडासे से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

खेतों में चारा काट रही पत्नी पर किया हमला

मृतकों की पहचान कुलविंदर कौर और उसके पति भोला सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलविंदर कौर खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। उस समय मनजीत कौर नामक महिला भी उसके साथ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, इसी दौरान भोला सिंह वहां पहुंचा और कथित तौर पर गंडासे से कुलविंदर कौर पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद निगला जहरीला पदार्थ

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भोला सिंह गांव लौट आया और उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पैसों को लेकर होता था विवाद, नशे की लत की भी चर्चा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पैसों के लेन-देन को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। ग्रामीणों ने भोला सिंह के नशे का आदी होने की बात भी कही है। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

दंपती के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। माता-पिता की मौत से बच्चों और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी जसविंदर कौर के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि भोला सिंह ने पत्नी की हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचपी एसडीआरएफ ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान : उत्तराखंड एसडीआरएफ ने दूसरा स्थान और दिल्ली एसडीआरएफ ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

धर्मशाला 18 मार्च । हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी-एसडीआरएफ) ने 17 से 18 मार्च 2025 तक गाजियाबाद में 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ परिसर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर (उत्तर क्षेत्र) एसडीआरएफ प्रतियोगिता में प्रथम...
article-image
पंजाब , समाचार

राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से निकला

नरेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष पड़ से हटाया लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन को लेकर महत्वपूर्ण समाचार है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का मुख्य चेहरा बने राकेश टिकैत...
article-image
पंजाब

घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : महिला खुद को बचाने के लिए छत से कूद गई… मौत

जालंधर :  रामा मंडी की प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग से बचने की कोशिश में 77 साल की परमजीत कौर ने छत से...
article-image
पंजाब

Panic in Mahilpur and Kot

Fear has spread among residents of Mahilpur and Kot Fatuhi after a series of incidents over the past two days, including theft, motorcycle snatching, and gunfire. Police have assured people that the accused will...
Translate »
error: Content is protected !!