चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

by

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है।

सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हरदीप सिंह बुट्रेला ने कहा कि उन्होंने पार्टी लीडरशिप की अनदेखी के चलते यह फैसला लिया है। चंडीगढ़ में अकाली दल पहली बार चुनाव लड़ने जा रहा था। सुखबीर बादल पंजाब की 13 सीटों पर तो प्रचार कर रहे हैं लेकिन 14वीं चंडीगढ़ सीट को भूल गए हैं, जबकि वह चंडीगढ़ में ही रहते हैं। हरदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ इस बारे में कई बार बात की, लेकिन उम्मीदवार होने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। हरदीप सिंह ने ऐलान किया है कि उनके साथ चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाइयों के प्रधानों ने भी इस्तीफा दे दिया है। वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। वह सिर्फ पार्टी की नीतियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं।

दरअसल, पिछले सप्ताह अकाली दल ने हरदीप सिंह को चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद हरदीप सिंह ने दरबार साहिब में नतमस्तक होकर अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। हरदीप सिंह चंडीगढ़ अकाली दल के प्रधान और नगर निगम में पार्टी के इकलौता पार्षद हैं। वह पहले सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। कर दिया।

साथ ही हरदीप सिंह ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है। सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हरदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी लीडरशिप की अनदेखी के चलते यह फैसला लिया है। चंडीगढ़ में अकाली दल पहली बार चुनाव लड़ने जा रहा था। सुखबीर बादल पंजाब की 13 सीटों पर तो प्रचार कर रहे हैं लेकिन 14वीं चंडीगढ़ सीट को भूल गए हैं, जबकि वह चंडीगढ़ में ही रहते हैं। हरदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ इस बारे में कई बार बात की, लेकिन उम्मीदवार होने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। हरदीप सिंह ने ऐलान किया है कि उनके साथ चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाइयों के प्रधानों ने भी इस्तीफा दे दिया है। वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। वह सिर्फ पार्टी की नीतियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं।

दरअसल, पिछले सप्ताह अकाली दल ने हरदीप सिंह को चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद हरदीप सिंह ने दरबार साहिब में नतमस्तक होकर अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। हरदीप सिंह चंडीगढ़ अकाली दल के प्रधान और नगर निगम में पार्टी के इकलौता पार्षद हैं। वह पहले सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर्स को दबोचा : 561 ग्राम हेरोइन, लाखों रुपये बरामद

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में सहयोग करने वाले दो हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। पुलिस...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जरुरतमंदों का हाथ थामते हुए पेंशनरों की रकम की तीन गुणा : डा. राज कुमार

होशियारपुर : विधायक डा. राज कुमार ने आज चब्बेवाल, बसी कलां, कोट फतूही व बहिबलपुर में पंजाब सरकार की ओर से बढ़ी हुई पेंशन के चैक लाभार्थियों को सौंपते हुए कहा कि मुख्य मंत्री...
article-image
पंजाब

बहबल कलां गोलीकांड : राज्य सरकार बहबल कलां गोलीकांड मामले में जल्द ही अदालत में चालान करेगी पेश

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा के नेताओं एडवोकेट अमर सिंह चाहल,पाल सिंह फ्रांस और बलविंदर सिंह शामिल के साथ मीटिंग की और मीटिंग के दौरान...
article-image
पंजाब

ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग दौरान हिरासत में लिया : आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को हिरासत में ले लिया है। जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!