चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से किया गया पोलिंग बूथों व वोटर जागरुकता कैंपों का औचक निरीक्षण

by

होशियारपुर : आगामी विधान सभा चुनावों व कोविड-19 संबंधी भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों को मुख्य रखते हुए आज चुनाव अधिकारी पंजाब हरीश कुमार ने विधान सभा क्षेत्र 41- उड़मुड़ के गढ़दीवाला में स्थित पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिन पोलिंग बूथों पर 1000 से अधिक वोटर हैं, उन बूथों पर कोविड-19 की गाइडलाइन्ज अनुसार अगजिलरी बूथ बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिन पोलिंग स्टेशनों के अगजिलरी बूथ बनाए जाने हैं, वे हिदायत मुताबिक सही हैं। बूथों पर उनके साथ नायब तहसीलदार गढ़दीवाला-कम-सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-41 उड़मुड़ मनोहर लाल व सुपरवाइजर हरदीप सिंह भी उपस्थित थे।
हरीश कुमार ने इसके बाद जिला चुनाव कार्यालय के माध्यम से लगाए जा रहे वोटर जागरुकता कैंपों का दौरा भी किया गया। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र 43- होशियारपुर के गांव अज्जोवाल में लगाए गए वोटर जागरुकता कैंपों का भी निरीक्षण किया। चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से उस क्षेत्र के लोगों को वोट बनाने में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा गया व उनको विश्वास दिलाया कि हिदायतों के मुताबिक योग्य व्यक्तियों की वोट वोटर सूची में जरुर दर्ज कर दी जाएगी। इस कैंप में लोगों की शमूलियत को देखते हुए उन्होंने बूथ लैवल अधिकारी रिंपल कुमार, प्रेम चंद, चमन लाल, सुपरवाइजर अशोक कुमार, चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर के कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो सुखदेव सिंह, दीपक कुमार, राजन मोंगा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक और टिप्पर की टक्कर में दो घायल।

गढ़शंकर : गढ़शंकर में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रविवार सुबह करीब 4 बजे सिलंडर से भरा ट्रक चंडीगढ़ चौक पर एक...
article-image
पंजाब

7 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बालकृष्ण रोड पर पाइपलाइन बिछाने की कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने की शुरुआत

होशियारपुर, 25 सितंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर निवासियों की हर समस्या का समय पर समाधान किया जा रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन स्कीम को अमली रूप में लागू करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

एनपीएस की कटौती बंद कर समूआ मुलाजिमों के जीपीएफ के खाते खोलने की मांग- गढ़शंकर, 2 मार्च : पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब के 1 मार्च से 7 मार्च तक पंजाब के मंत्रियों तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का मनाया जा रहा प्रकटोत्सव : मंदिर को 100 क्वींटल फूलों से गया सजाया

एएम नाथ। ज्वालामुखी : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास शुल्क पक्ष में परंपरानुसार गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव के...
Translate »
error: Content is protected !!