छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में मुर्गियों में एविएन फ्लू (एआई) के प्रकोप की पुष्टि

by

दिल्ली :  21 जनवरी, 2021 को 6 राज्यों (छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब) में मुर्गियों में एविएन फ्लू (एआई) के प्रकोप की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 10 राज्यों (छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) में कौओं/ प्रवासी/ जंगली पक्षियों में भी एआई की पुष्टि हुई है।   इसके अलावा, महाराष्ट्र के जिलों ठाणे (कल्याण), यवतमाल (धुनकी, पुसाड), वर्धा (चकनी, हींगाघाट), गोंदिया (निंबा, गोरेगांव), अहमदनगर (भूमिर चवन) और हिंगोली (पिंपरी खुर्द); मध्य प्रदेश के जिले रायसेन (गैरतगंज) और छत्तीसगढ़ के दंत्तेवाड़ा जिले में पोल्ट्री के नमूनों में एआई की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश (उन्नाव के सिकंदरपुर, हड़हा, करन) में हंसों में एआई की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़, केरल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रभावित स्थानों पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।देश के प्रभावित इलाकों में हालात की निगरानी के लिए केन्द्रीय दलों ने एआई के प्रकोप वाले केन्द्रों की निगरानी के लिए महाराष्ट्र के परभनी जिले का दौरा किया और महामारी अध्ययन कराया है।सभी राज्य/ संघ शासित क्षेत्र तैयारी, एविएन फ्लू पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए संशोधित कार्य योजना, 2021 पर आधारित अपनाए गए नियंत्रण उपायों के संबंध दैनिक आधार पर विभाग को सूचनाएं दे रहे हैं। विभाग सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक हैंडल्स) सहित कई प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से एआई के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी, एसपी ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर की समीक्षा : करीब ढाई घंटे तक लोगों के साथ की विस्तृत बैठक, राहत कार्यों के बारे में लोगों के साथ की चर्चा

एएम नाथ।  शिमला (रामपुर) 04 अगस्त – समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने करीब ढाई घंटे तक स्थानीय लोगों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
पंजाब , समाचार

सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग और संगीत का जादू – होशियारपुर नेचर फैस्ट-2025, कुदरत के करीब पहुंचने का अनोखा संगम

 ट्रेकिंग, साइक्लोथोन, किड्स कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भारत-पाक क्रिकेट मैच की लाइव स्क्रीनिंग का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ होशियारपुर, 23 फरवरी: शनिवार शाम को पर्यटकों ने जहां सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के नेपाल दौरे के पब वीडियों ने बढ़ाया सियासी पारा

दिल्ली :  नेपाल के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के एक पब का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा...
Translate »
error: Content is protected !!