सांसद मनीष तिवारी द्वारा विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी अलग-अलग गांवों में करीब 6.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों हेतु फंड मुहैया करवाए गए

by

माहिलपुर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी है, जिनकी ओर से ब्लॉक माहिलपुर के गांव बघौरा में आयोजित एक जनसभा के दौरान अलग-अलग गांवों में करीब 6.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों हेतु फंड पंचायतों को मुहैया करवाए गए।
सांसद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है, ताकि ग्रामीण इलाकों में भी शहर के स्तर पर हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि विकास के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि एक तरफ जहां जवान सरहदों पर देश की रक्षा कर रहा है, वहीं पर किसान दिल्ली की सीमा पर किसानी की रक्षा कर रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद तिवारी की ओर से पार्कों, गलियों-नालियों, स्वच्छ पेयजल सप्लाई, सड़कों, इत्यादि अलग-अलग विकास कार्यों हेतु ब्लॉक के 28 गांवों को करीब 6.78 करोड रुपए के फंड मुहैया करवाए गए। जबकि 5 गावों को पहले ही फंड मुहैया करवाए जा चुके हैं।
पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु फंड जारी करने के लिए सांसद तिवारी का धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब राज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, कैप्टन बलबीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार नायब तहसीलदार, बलदेव किशन बगोरा, बलबीर ठाकुर प्रधान ब्लॉक कांग्रेस माहलपुर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 युवतियों सहित पांच अरेस्ट :मनाली पुलिस ने जाल में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

रोहित भदसाली। मनाली :  युवाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। युवतियां युवाओं का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां चली : पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या:2 की हालत नाजुक, 30 एकड़ जमीन को लेकर हिंसक झड़प

पटियाला : घनौर कस्बे के गांव चतर नगर में सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग – महिला के घर गांव महितावपुर में कल देर रात फायरिंग : पुलिस ने 6 खोल किए बरामद..सात दिन में गढ़शंकर में तीसरी फायरिंग की घटना

गढ़शंकर l गांव महितावपुर में एक महिला के घर पर कल देर रात फायरिंग की गई। जिसका देर शाम को तब पता चला जब बच्चे कारतूसों के खोल लेकर घूमते दिखे तो पंचायत ने...
article-image
पंजाब

Harjap Singh Elected President of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 23 : A meeting of the Hoshiarpur Photographers Association was held to elect office-bearers. During the meeting, the outgoing president Barinderjeet Singh unanimously proposed Harjap Singh’s name, which all members endorsed, leading...
Translate »
error: Content is protected !!