जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

by
अजायब सिंह बोपाराय । ऊना, 16 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्राइवेट स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण एवं नई मान्यता के लिए अनलाइन आवेदन करना होगा।
उन्होंने निजी पाठशालाओं के प्रमुखों को निर्देश दिए े है कि वे अपनी पाठशाला की मान्यता/नवीनकरण मान्यता शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोर्टल के लिंक emerginghimachal.hp.gov.in पर 5 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके उपरांत किसी भी निजी स्कूल का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक की मान्यता ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि नई मान्यता शुल्क कक्षा पहली से आठवीं तक 10 हज़ार तथा कक्षा छठी से 8वीं तक 5 हज़ार और मान्यता नवीनीकरण शुल्क 500 रुपए रहेगा। मान्यता शुल्क सभी आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाना होगा। जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं उन्हें नई मान्यता के लिए आवेदन करना होगा और अन्य निजी शिक्षण संस्थानों को मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01975- 223088/223586 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला द्वारा आत्महत्या करने के आरोप में प्रेमी समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 4 नबंवर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने करतार चंद पुत्र शिबू राम निवासी गांव अबियाना खुर्द डाकघर अबियाना कला थाना नूरपुर बेदी तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर के बयानों पर कार्यवाही करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बास्केटबाल में बधानी, हैंडबाल में कांगू और जूडो में उहल स्कूल ने मारी बाजी : खेलों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को मिलता है नया आयाम: कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर, 11 अक्तूबर। छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता बुधवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में 521 आवेदनों का अनुमोदन : पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

मंडी, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में मंडी जिले में 521 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने अनुमोदन के उपरांत इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैंने मुंबई और कनाडा नहीं जाना, देहरा ही रहना : कमलेश ठाकुर

सड़कों, बिजली, पानी व पुलों की समस्याओं का करवाउंगी समाधान,   होशियार सिंह ने जन भावनाओं से किया खिलवाड़, नुक्कड़ सभाओं में बोलीं कांग्रेस उम्मीदवार एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!