टिप्पर के नीचे बच्ची को कुचल कर मार देने का मामला : पंजाब स्टूडेंट यूनियन के राज्य प्रधान रणवीर सिंह रंधावा व किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की डी. टी. एफ. नेताओं ने की निंदा।

by
गढ़शंकर, 29 जुलाई  : ओवरलोड टिप्पर के नीचे आ कर स्कूली छात्रा की मौत हो जाने के बाद भलान गांव (नंगल) में इलाके के लोगों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किये ट्रैफिक जाम में पंजाब स्टूडेंट यूनियन के प्रधान रणवीर सिंह रंधावा और किरती किसान यूनियन के प्रधान वीर सिंह वडवा को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट नेताओं ने आप सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों नेताओं को रिहा नही किया गया तो उनकी जत्थेबंदी संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जत्थेबंदी के राज्य प्रधान विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी ने कहा कि रेत माफिया अपने खर्च कम करने के लिए मुख्य सड़कों को छोड़कर गावों की सड़कों से ओवरलोड वाहनों को ले जा रहे है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का इस्तेमाल बस चालक व अन्य भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण इन सड़कों पर रोज कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। उन्होंने बताया कि भलान में एक दिन पहले बस से टक्कर मार देने से तीन युवक घायल हो गए थे और दूसरे दिन टिप्पर ने स्कूली छात्रा की जान लें ली। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन प्रशासन व आप सरकार इन वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दो तीन दिन भारी वाहनों को रोक दिया जाता है लेकिन उसके बाद फिर से इन वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है जिसके चलते सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। स्कूली छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रैफिक जाम किया तो पुलिस ने उक्त नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा नही किया गया तो संघर्ष किया जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला के प्राइवेट पार्ट में डॉक्टर ने डाली शराब की बोतल, 15 साल से लिव इन में रह रहे थे…मामला दर्ज , आरोपी डॉक्टर फरार

लुधियाना :  एक डॉक्टर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ...
article-image
पंजाब

आप नेता देवेन्द्र सिंह ने जन्मदिवस पर लगाया पौधा

गढ़शंकर : वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा आरंभ की गई ‘जन्म एवं वृक्ष’ मुहिम के अंतर्गत ‘आप’ के यूथ नेता देवेन्द्र सिंह काका रोड़ी ने अपने जन्म दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
article-image
पंजाब

पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों कांग्रेस में शामिल : पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढीलो 1997 बैच के हैं आईपीएस

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों आज कांग्रेस में शामिल हाे गए हैं। प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया हैं। पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढीलो 1997 बैच...
Translate »
error: Content is protected !!