ठगे 49 लाख : रिटायर्ड कर्नल को 16 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट

by
एएम नाथ।  हमीरपुर : साइबर अपराधियों ने भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल और उनकी पत्नी को कथित तौर पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे 49 लाख रुपये ठग लिए।  पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता को व्हॉट्सएप पर एक वीडियो कॉल आया जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को ‘मुंबई अपराध शाखा का अधिकारी’ बताया।
जालसाज ने दावा किया कि सेवानिवृत्त अधिकारी के आधार कार्ड का इस्तेमाल चार सिम खरीदने और मुंबई में एक बैंक खाता खोलने के लिए किया गया था। उसने यह भी कहा कि बैंक खाते का इस्तेमाल दो करोड़ रुपये की ठगी करने के लिए किया गया था। जालसाज ने दंपति के बैंक खातों की जांच का डर दिखाया। पिछले माह 23 तारीख को पहली बार उन्हें जालसाजों का कॉल आया। सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की शिकायत के अनुसार वीडियो कॉल पर रहते हुए ही आरोपी ने अपने खाते में आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से रुपये अंतरित करा लिए। यह दावा करते हुए कि दंपति के धन के स्रोत की जांच की जा रही है आरोपियों ने रुपये मांगे और शिकायतकर्ता ने 29 मार्च को नौ लाख रुपये और चार अप्रैल को 40 लाख रुपये अंतरित कर दिए।
 दंपति को सात अप्रैल तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा। जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई तो दंपति ने 10 अप्रैल को पुलिस से संपर्क किया। मंडी के साइबर अपराध पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और कुछ संदिग्ध खातों में जमा 5.58 लाख रुपयों का लेन-देन रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दंपति द्वारा अंतरित किए गए रुपयों को 22 खातों में डाल दिया।
पुलिस उप महानिरीक्षक (साइबर अपराध) मोहित चावला ने कहा कि कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा, ”धोखेबाजों के झांसे में न आएं और अपनी जमापूंजी न गंवाएं। अगर आपको ऐसा कोई कॉल या मैसेज मिले तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।” ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी का नया तरीका है।
हालांकि, ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी किसी प्रक्रिया का हकीकत में कोई कानूनी वजूद नहीं होता। ऐसे मामलों में ठग खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को ऑडियो या वीडियो कॉल करके डराते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का झांसा देकर उनके ही घर में डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दामुवाला दरबार में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज : विशाल भंडारा एवम जागरण

बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बरोटीवाला हरिपुर मार्ग पर स्थित दामुवाला दरबार मे 21 फरवरी शनिवार को विशाल भंडारा एवम जागरण बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। दरबार के निवेदक ज्ञानी सुखदेव सिंह(बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानियां- सीरा-बड़ियां व स्वैटर बुनने जैसे पारम्परिक कार्यों को व्यवसाय बना लिखी

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उद्यमी बन रहीं बल्ह की महिलाएं – सिलाई-कढ़ाई के कार्य हों या सीरा-बड़ियां बनाने की विधि, महिलाएं इनमें पारंगत मानी जाती हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी यह कला उनमें स्वभाविक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा में 10 पंचायतों की मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

एएम नाथ।  नादौन 02 फरवरी :  ग्राम पंचायत बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, रैल, बड़ा, फस्टे, चौड़ू, जीहण, सपड़ोह और बरधियाड़ की मेधावी छात्राओं जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवीन प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रमों से उपलब्ध होंगे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसरः मुख्यमंत्रीे

शिमला : राजकीय तकनीकी संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों की बढ़ती रूचि से व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!