डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

by
ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया। उनके बाद अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। दोनों अधिकारियों को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा और उसके बाद उन्हें अपने-अपने कार्यालय जाने की अनुमति दे दी।
टीका लगवाने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सरकार कोविड का वैक्सीन निशुल्क लगा रही है और सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों व अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका अवश्यक लगवाएं। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर है। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया है तथा अब दूसरे चरण में पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाने के पश्चात् हल्का बुखार, दर्द होना सामान्य बात है।
डॉ रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है, परन्तु स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी, हाथ धोना नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
article-image
समाचार

उप मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं – मुकेश अग्निहोत्री

प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है – उप मुख्यमंत्री ऊना, 14 अप्रैल – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर भदसाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पीजीआई ऊना अस्पताल निर्माण की समीक्षाः अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल बैठक कर लिया फीडबैक ऊना, 26 नवंबरः केंद्रीय सूचना-प्रसारण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली से एक वर्चुअल बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास फिटर/इलेक्ट्रीशियन के लिए नौकरी का अवसर

धर्मशाला, 9 जून। रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि मैसर्ज सुपर होज़ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेशन के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होनें बताया कि इसके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!