दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए करेंगे कार्य : रोहित ठाकुर

by

शिमला, 15 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत पुडग के गांव चमोत्रा में 2 करोड़ 95 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।
उन्होंने पुडग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है और हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में किसानों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि उनकी आय में इजाफा हो सके और पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाया जाएगा और सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि ग्रामीण लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच की सराहना की और किसानों के कल्याण के लिए उनकी जनहितैषी नीतियों का उल्लेख किया।
उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में संपर्क मार्गों को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि किसानों को अपने उत्पाद मंडी में पहुंचाने में कोई दिक्कत न हो और उनकी आय को संबल मिल सके।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुडग के लिए 13 लाख रुपए देने की घोषणा की और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को 20 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
कैबिनेट मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरग के बोर्ड कक्षाओं के दो मेधावी छात्रों अभिलाषा व देवांश शर्मा को 11,000-11,000 रुपए की राशि प्रदान की।
इससे पूर्व स्थानीय प्रधान रेनू चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका त्वरित समाधान भी किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विशाल शांकटा, कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, सुशांत कपरेट, महिला नेत्री कमलेश ठाकुर, युवा कांग्रेस के नेता कपिल ठाकुर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुवाड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा 9 फरवरी :  मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में शनिवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम सरकार गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू पर्यटन व्यय से संबंधित जानकारी के लिए सांख्यिकीय सर्वेक्षण कार्य जारी

अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की टीमें में कर रही हैं सर्वेक्षण कार्य उपायुक्त ने जिलावासियों से सहयोग का किया आग्रह एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायत पहुंचे बाली….बोले… पंचायतों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता, रिन और धलूं में हुए करोड़ों के विकास कार्य

एएम नाथ। धर्मशाला, 14 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!