देश सरकार ने जन कल्याणार्थ लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णय – वीरेन्द्र कंवर

by
संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान त्यूड़ी में सुनीं जन समस्याएं
ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान गत सायं त्यूड़ी में ग्रामीणों से रुबरु हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तो वहीं विभागाधिकारियों त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गांव व गरीब के प्रति संवेदनशील हैं। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए और उन्हें अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने बताया कि कार्यकाल के प्रथम वर्ष में उन्होंने बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्राप्त करने की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया तो इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्रदान करने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2022-23 के बजट में इस आयु सीमा को एक बार फिर घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की और 1 अप्रेल, 2022 से लागू किया। उन्होंने बताया कि 125 यूनिट तक बिजली के बिल और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली उपभोग की दर को भी 30 प्रति यूनिट किया गया है तो वहीं एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।
मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आज विभाग ने नए आयाम स््थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि निराश्रित व बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से अनेकों कउ सैन्चरियां व गौशालाएं खोली गई हैं। उन्होंने बताया कि 36 हजार बेसहारा गोवंश में से अब तक 20 हजार गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाया जा चुका है और शेष को भी शीघ्र ही आश्रय प्रदान कर दिया जाएगा।
वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि पेयजल आपूर्ति की समस्या के निदान के लिए भी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जल जीवन मिशन के तहत त्यूड़ी में 60 पेयजल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पनोह के साथ त्यूड़ी को भी नई स्कीम के साथ जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोअर कुटलैहड़ के लिए 15 नए टयूबवैल मंजूर किए हैं जिनमें से दो ट्यूबवैल त्यूड़ी के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि त्यूड़ी में नया पटवारखाना, 26 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेन्द्र, 75 लाख से तैयार की गई त्यूड़ी-बदोली सड़क और डंगों व रास्तों पर खर्च किए गए 4.5 लाख सहित अन्य विकास कार्यां में यह झलकता है कि प्रदेश के हर गांव का एक समान विकास हो रहा है।
कृषि मंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों से सामाजिक सुरक्षा पैन्शन, सहारा योजना, हिमकेयर योजना, आयुष्मान भारत योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान भी किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा व उपाध्यक्ष गुरदयाल गिल, बीडीसी उपाध्यक्ष रमेश चंद, त्यूड़ी के उपप्रधान प्रमोद कुमार, बदोली के प्रधान रजत कुमार, एसडीओ आईपीएच राजेश शर्मा, सुदेश डोगरा, पंकज डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना : सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू

नगर परिषद बिलासपुर ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मियों को देने की अपील की एएम नाथ। बिलासपुर, 27 फरवरी: वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी को छोड़कर ज़िला चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य

चंबा, 20 जून ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि उपमंडल सलूणी को छोड़कर ज़िला के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने ये भी बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

धर्मशाला,14 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यालय के तीन कमरे, किचन तथा शौचालय...
Translate »
error: Content is protected !!