धमाके से बच्चे की मौत, भाई की भी गई थी करंट से जान : पत्थर बांध उछाला तो बिजली की तार से छू गई डोर

by
जालंधर। गुरु नानकपुरा ईस्ट में बिजली की 66केवी तारों की चपेट में आए नौ वर्षीय बच्चे की शनिवार को मौत हो गई। बुरी तरह से झुलसने के कारण उसे हालत में अमृतसर रेफर किया गया था।
सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि नौ वर्षीय बच्चा पार्क में आया और उसने एक डोर में पत्थर लपेटकर वहां से गुजर रही 66केवी बिजली की लाइन के तार पर फेंका। तार से डोर छूते ही धमाका हुआ और बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया।
करंट लगने से भाई की भी हो चुकी थी मौत
धमाके के समय कुछ दूरी पर अन्य बच्चे भी खेल रहे थे और कुछ लोग सैर कर रहे थे। मृतक बच्चे की पहचान आरव के रूप में हुई है। कुछ वर्ष पहले आरव के भाई की भी मौत कूलर से करंट लगने से हुई थी।
आरव के नाना हरि सिंह ने बताया कि शुक्रवार सायं चार बजे बच्चों के साथ आरव भी पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक नुमा चीज ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई।
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुई घटना
सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो घटना स्पष्ट हुई। जब बच्चे को करंट लगा तो आसपास के लोग भी घबरा गए। पावरकाम व निगम ने इस हादसे को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय और हादसे हो सकते हैं। पार्क से 66केवी तार 18 फीट ऊपर है जबकि पार्क में लगे लोहे के झूले नौ से दस फीट के बीच हैं जो हादसे को दावत दे रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब

मुख्यमंत्री मान और सांसद संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर : तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की होगी बैठक

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में बंद पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं कर पाए। तिहाड़ जेल प्रशासन ने मंगलवार...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

IAS Diviya .P appealed for

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DIviya . P  Amaritsar said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
Translate »
error: Content is protected !!