धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 जून: धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।May be an image of studying and text
उपायुक्त ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम धर्मशाला के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे।May be an image of dais and text
इस अवसर पर वार्ड-1 फरसेटगंज की रेखा देवी, वार्ड-2 भागसूनाग के शमशेर नेहरिया, वार्ड-3 मैकलोडगंज की आशा देवी, वार्ड-4 कश्मीर हाउस की नीनू शर्मा, वार्ड-5 खजांची मोहल्ला की शैलजा, वार्ड-6 कोतवाली बाजार की करिश्मा छेत्री, वार्ड-7 सचिवालय की आशु, वार्ड-8 खेल परिसर की प्रेरणा गुलेरिया, वार्ड-9 सकोह के नरेश कुमार, वार्ड-10 श्यामनगर के सुदेश शास्त्री, वार्ड-11 रामनगर के अनुराग, वार्ड-12 बड़ोल की मीना कुमारी, वार्ड-13 दाड़ी के हर्ष ओबरॉय, वार्ड-14 कंड के अनोज बिष्ट, वार्ड-15 खनियारा के परवीन कुमार, वार्ड-16 सिद्धपुर की अनुपम कटोच तथा वार्ड-17 सिद्धबाड़ी के विशाल जम्वाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।May be an image of one or more people, dais and text
इसके उपरांत महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी।May be an image of one or more people and dais
समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीवीएमवी में अप्रिटिंगशिप के लिए हिम गौरव के ट्रेनी जल्दी करें आवेदन

ऊना : भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड संचाई (वीवीएमवी) नंगल में हिम गौरव आईटीआई से फिटर, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्रोनिक्सि मकैनिक ट्रेडों में आईटीआई पास युवक 31 मई 2023 से पहले पहले अपनी शैक्षिणक व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का चेहरा हैं धरतीपुत्र होशियार सिंह, तीसरी बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद : जयराम ठाकुर

मित्रों और परिवार को फ़ायदा देने वाले मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता ने नकारा,  हमीरपुर और कांगड़ा में सबसे बड़ा खनन माफिया सीएम के कौन हैं, सब जानते हैं घोटाले और भ्रष्टाचार पर अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला बनेगा माॅडल स्कूल: सुधीर शर्मा

विधायक ने वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैब्स धर्मशाला, 10 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री पर्यटकों से भी मिले और उनसे की बातचीत : मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन...
Translate »
error: Content is protected !!