नशा मुक्ति केंद्र से युवक को किया अगवा: माँ के ब्यानों पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

by
माहिलपुर- नशामुक्ति केंद्र से अगवा करने के आरोप में उसकी माँ की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
 मनजीत कौर पत्नी गुरमेल सिंह वासी मंन्हाना थाना माहिलपुर ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसका छोटा बेटा नवजीत सिंह उर्फ नवी उम्र 26 वर्ष नशा करने का आदी था और नशा मुक्ति के लिए हमने उसे हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया हुआ था। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को उन्हें पता चला कि नवजीत सिंह को सुखजिंदर पुत्र जगजीत सिंह वासी जोहलां थाना आदमपुर व राजिंदर सिंह पुत्र नरिंदर सिंह वासी कंधाली नारंगपुर टांडा अपने साथ कहीं ले गए हैं। उन्होंने कहा कि नवजीत सिंह न तो घर पहुंचा है और न ही नशा मुक्ति केंद्र इसलिए इन लोगों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। मनजीत कौर के बयान पर पुलिस ने सुखजिंदर पुत्र जगजीत सिंह वासी जोहलां थाना आदमपुर व राजिंदर सिंह पुत्र नरिंदर सिंह वासी कंधाली नारंगपुर टांडा के विरुद्ध धारा 346 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने अपने ही डीएसपी को कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर लिया : नया टर्न अब 2.5 करोड़ के रिश्वत मामले में

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला में ईडी के ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने अपने ही विभाग के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी...
article-image
पंजाब

बसपा ने एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

गढ़शंकर, 21 अगस्त : आज बहुजन समाज पार्टी द्वारा गुरलाल सैला महासचिव पंजाब के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल से मिला। उन्होंने ज्ञापन में 2 अगस्त 2024 को माननीय सुप्रीम...
article-image
पंजाब

बिजली के लग रहे कटो के विरुद्ध गढ़शंकर बिजली कार्यलय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

गढ़शंकर – सीपीआई एम के आह्वान पर एक्सईन पंजाब पावर कारपोरेशन गढ़शंकर के कार्यलय के सामने इलाके में लगाए जा रहे अघोषित कटो के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार में जमकर घोटाले हुए रेत माफिया व ट्रांसपोर्ट माफिया ने जमकर लोगों को लूटा : डॉ दिलबाग राय।

माहिलपुर – पंजाब में बनी सभी सरकारों ने जनता से अन्याय किया है, रेत माफिया, केबल माफिया, ड्रग माफिया व ट्रांसपोर्ट माफिया का भय दिखाकर सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में इन...
Translate »
error: Content is protected !!