नशे के लिए दादी की हत्या, खेतों में फेंका शव, लूटे गहने :

by

फतेहगढ़ साहिब : अमलोह के गांव खनियाण में पोते ने नशे की तलब पूरी करने के लिए 82 वर्षीय दादी की हत्या कर दी और सोने के गहने और मोबाइल लूट लिया। मृतका की पहचान हरमिंदर कौर के तौर पर हुई है। मृतका हरमिंदर कौर की हत्या के आरोपी पोते रणवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस थाना अमलोह में डीएसपी जंगजीत सिंह व एसएचओ हरकेश कौशिक ने बताया कि यह घटना 13 जून की है। मृतका के बेटे दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी माता हरमिंदर कौर बाहर खेतों में बने घर में रहती थी। वहां से उनके बड़े भाई का बेटा रणवीर सिंह, दलजीत सिंह के घर पर आया और कहने लगा कि दादी हरमिंदर कौर को उनकी माता कमलजीत कौर ने घर पर बुलाया है। पोते ने दादी को कार में बिठा लिया। बाद में खनियाण गांव के मुख्य रास्ते पर उनकी माता हरमिंदर कौर का शव खेतों से बरामद हुआ। माता के हाथों में पहनी सोने की चूड़ी, दो सोने की अंगुठियां, एक मोबाइल फोन गायब था। लोगों ने खेतों में शव देख पुलिस को सूचित किया। वृद्धा के कान से खून निकल रहा था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पोते रणबीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए गहने और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्मी फिर से दिखाएगी अपना भीषण प्रकोप : मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट किया जारी, अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज

जालंधर : पंजाब के सभी 23 जिलों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। फाजिल्का के अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज 23...
article-image
पंजाब

Mahilpur Police Arrest Two Youths

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.10 : In line with Punjab government’s directives to crack down on anti-social elements and drug traffickers, a special campaign is underway. Under the guidance of Senior Superintendent of Police Sandeep Kumar Malik...
article-image
पंजाब , समाचार

बाढ़ में फंसे 2500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया: DC कोमल मित्तल ने मुकेरियां व टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

ड्रेनेज विभाग को धुस्सी बांध की विशेष निगरानी के दिए निर्देश,  रैड क्रास सोसायटी प्रभावित लोगों तक पहुंचा रही राशन सामग्री होशियारपुर, 16 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मुकेरियां के टांडा के...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों के दिल्ली संघर्ष में शामिल होने के लिए गढ़शंकर से किसानों के दो जत्थे रवाना

गढ़शंकर: जिओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष आज 37 वें दिन के धरने व रोष रैली को कुल हिंद किसान सभा, पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोाित...
Translate »
error: Content is protected !!