निर्माण का लिया जायज़ा और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण ….कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की जीवन रेखा- डॉ. शांडिल

by
सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल विंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि 200 बिस्तर वाले इस बहुउद्देशीय अस्पताल में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ सुविधाओं के साथ साथ क्रिटिकल केयर सेंटर भी निर्मित किया जा रहा है। इस अस्पताल में रोगियों को तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां 50 बिस्तरों वाली मातृ एवं शिशु विंग का पृथक निर्माण भी किया जा रहा है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि बहुद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है।
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्माणाधीन अस्पताल को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि यह अस्पताल समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन बनेगा।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन बहुद्देशीय अस्पताल के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में बेहता चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें।
उन्होंने तदोपरान्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं पैरा मैडीकल कर्मी बहुमूल्य मानवीय जीवन बचाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उनका योगदान सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन वर्गों की विभिन्न परेशानियांं का समयबद्ध निराकरण कर रही है। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों एवं अन्य से आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त की।
उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, कांग्रेस पार्टी की संधीरा सिंह शीनू, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुमित सूद, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, डॉ. संदीप जैन सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण आज से, पंचायत प्रतिनिधि करें प्रेरितः डीसी

ऊना – कोरोना की रोकथाम के लिए आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए व्यक्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक करोड़ से अधिक सैलानी वर्ष 2024 की पहली छमाही में हिमाचल पहुंचे : पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधाएं की जा रहीं सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अक्स मेरा नजर तो आएगा’ का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया विमोचन

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के रक्कड़ में मोनिका शर्मा सारथी की पुस्तक ‘अक्स मेरा नजर तो आएगा’ का विमोचन किया। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा के बच्चों को ‘ड्रा ऑफ़ लॉट से चयन किया : स्कूल ने निर्धारित टारगेट को किया पूरा

बद्दी, 31 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के नर्सरी कक्षा के दाखिले के लिए ‘ड्रा ऑफ लॉट’ प्रक्रिया से नन्हे मुन्ने शिशु वर्ग का सफलतापूर्वक चयन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!