पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की जमीन पर कब्जे की कोशिश : चार भाईओं के खिलाफ मामला दर्ज

by

कपूरथला : पुलिस इंस्पेक्टर की चार एकड़ भूमि पर राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद चार आरोपी भाइयों के खिलाफ थाना तलवंडी चौधरियां में केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी ऑफिस में तैनात इंस्पेक्टर दविंदर सिंह पुत्र अरजन सिंह निवासी गांव बस्ती जांगला ने शिकायत में बताया कि पत्ती जांगला निवासी चार भाईयों करनैल सिंह, जरनैल सिंह, मलकीत सिंह तथा मनजीत सिंह सभी पुत्र करतार सिंह ने गांव टिब्बा में उसकी चार एकड़ भूमि पर कब्जा करने की नीयत से पटवारी तथा कानूनगो की मिलीभुगत से जमीन की गिरदावरी बदल दी और रोजनामचा रपट 221, 13 मार्च 2020 में गलत इंदराज कर धोखाधड़ी की है।

इसका उन्हें तब पता चला जब आरोपियों ने उसके खिलाफ जमीन का कब्जा लेने के लिए अदालत में केस दायर किया। जिसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग में दस्तावेजों की जांच करवाई तो देखा यह सब पटवारी तथा कानूनगो की मिलीभुगत से हुआ है। जबकि विभाग के नियमानुसार जब किसी जमीन की गिरदावरी बदली जाती है तो दोनों पक्षों को तहसीलदार के समक्ष पेश होकर हाजिरी लगते हुए हस्ताक्षर करने होते हैं और मौके के गवाह का होना भी बहुत जरूरी है।

जबकि इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना तलवंडी चौधरियां में आरोपी भाइयो करनैल सिंह, जरनैल सिंह, मलकीत सिंह तथा मनजीत सिंह ) सभी पुत्र करतार सिंह निवासी गांव पत्ती जांगला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल और उनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे : कांग्रेस का पाक प्रेम देश के लिए खतरा, कांग्रेस ने पहले पंजाब को बांटा, अब देश को बांटना चाहती है : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के लिए मांगे वोट गढ़शंकर, 29 मई : श्री अन्नदपुर साहिब लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार. सुभाष शर्मा के पक्ष में भाजपा विधानसभा...
article-image
पंजाब

Help Desk Inaugurated at Public

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 18 : Hon’ble District and Sessions Judge of Hoshiarpur, Mr. Rajinder Aggarwal, inaugurated a Help Desk at the public entrance of the New Court Complex, Hoshiarpur. On this occasion, Hon’ble...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
article-image
पंजाब

युद्ध नशेयां विरुद्ध’: 1.6 किलो हैरोइन, 10 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 154 तस्कर काबू : ADGP अर्पित शुक्ला

जालंधर :  नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने वीरवार को 154 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.6 किलो हैरोइन और 10.03 लाख रुपए की...
Translate »
error: Content is protected !!