पति शुभम के खिलाफ धरने पर बैठी पत्नी प्रियंका : मोर्चा खोल दिया सास-ससुर ने भी दामाद के खिलाफ

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर :  महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप अपने पति पर लगाया है. महिला का कहना है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, जिसके चलते उसे मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा।
महिला अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ महिला पुलिस थाना हमीरपुर के बाहर धरने पर बैठी है और न्याय की गुहार लगा रही है. मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है।  प्रियंका ने अपनी शुभम पर आरोप लगाया और बताया कि 28 जनवरी को उसका पति शुभम उनके डेढ़ साल के बच्चे को जबरन उठाकर ले गया. प्रियंका ने इस मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना हमीरपुर में की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके चलते वह धरने पर बैठ गई. प्रियंका ने बताया कि उसने किसी अन्य पुलिस थाना में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, केवल महिला पुलिस थाना हमीरपुर में ही शिकायत दी है. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने के कारण वह अपने माता-पिता के साथ धरने पर बैठी है।
                           प्रियंका के पिता प्रीतम ने बताया कि उनका दामाद जबरन उनके डेढ़ साल के नाती को उठाकर ले गया है. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने के कारण वे भी अपनी बेटी के साथ धरने पर बैठ गए हैं. एडवोकेट धनीराम शुक्ला ने बताया कि प्रियंका का पति जबरन बच्चे को ले गया है, जबकि इतना छोटा बच्चा केवल मां के दूध पर निर्भर होता है. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने के कारण वे धरने पर बैठे हैं ताकि प्रियंका को न्याय मिल सके।
एसपी ने भी दी मामले की जानकारी
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को महिला ने भोज थाना में शिकायत दी थी और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है. महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि प्रियंका बच्चे की देखभाल नहीं कर पाएगी. एसपी ने बताया कि दोनों को एसडीएम के समक्ष पेश होने की सलाह दी गई है और एसडीएम के फैसले के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी.
लोहड़ी के बाद मायके नहीं गई प्रियंका
गौरतलब है कि प्रियंका जनवरी में लोहड़ी पर्व पर अपने मायके आई थी और उसके बाद ससुराल नहीं गई. प्रियंका ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, इसलिए वह लोहड़ी के बाद ससुराल नहीं गई. इसी कारण उसके पति ने उनके बेटे को जबरन उठाकर घर ले गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा- झूठी कहानी रच : पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की , चंडीगढ़ से ऐसे पकड़ा

रोहित जसवाल। हमीरपुर / घुमारवी :  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की ओर से अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचकर और झूठे दस्तावेज बनाकर कई सालों से पुलिस को चकमा देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  मीडिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चबूतरा, रंगड़ और सपाहल में ‘मासिक धर्म शर्म का नहीं, गर्व का विषय पर आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम’ : किशोरियों को 50 हजार के सेनेटरी पैड देगी ग्राम पंचायत रंगड़

सुजानपुर 28 दिसंबर। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट जागरूकता व महिलाओं की सुरक्षा पर की चोट

मिशन शक्ति के तहत 12 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के समापन पर शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सरोल में किया जागरूक किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के...
Translate »
error: Content is protected !!