परिवार की कुर्सी की भूख फिर भी नहीं मिट रही : विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास छह बार सीएम की कुर्सी, आठ बार एमपी की कुर्सी रही, खुद वह प्रदेश सरकार में मंत्री और उनकी माता प्रदेशाध्यक्ष

by

मंडी  : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह से अपने मंत्रालय सही ढंग से संभाले नहीं जा रहे और चले हैं एमपी बनने। यह बात उन्होंने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जैदेवी में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।  कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास छह बार सीएम की कुर्सी, आठ बार एमपी की कुर्सी रही। खुद वह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और उनकी माता प्रदेशाध्यक्ष हैं, लेकिन फिर भी इस परिवार की कुर्सी की भूख नहीं मिट रही।

इतनी मेरी उम्र नहीं हुई जितना इस परिवार ने कुर्सी पर राज कर लिया। कंगना ने कहा कि परिवारवाद की दीमक ने इस देश को खोखला कर दिया है। देश में गांधी परिवार है तो प्रदेश में वीरभद्र परिवार है, इससे बाहर दूसरों को मौका ही नहीं दिया जा रहा है। कंगना ने पूछा कि क्या प्रदेश के बाकी युवा इस काबिल नहीं कि वे भी चुनकर आ सकें, क्या इसी परिवार का ठेका ले रखा है।

विक्रमादित्य की बहन पर भी बोला हमला :   कंगना ने कहा कि मुझे मुंबई से आई कोई चीज कहने वाली प्रतिभा सिंह की बेटी भी आजकल चुनाव प्रचार में हैं। क्या वो भी एक चीज है और उसे भी देखने के लिए लोग आ रहे हैं। आज प्रतिभा सिंह को महसूस हो रहा होगा कि किसी की बेटी का अपमान करना क्या होता है। प्रदेश के लोग अब इस परिवार की करतूतों का सही ढंग से जान चुके हैं और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कांप्लैक्स कार्यालय की झाडिय़ों से शव बरामद

लुधियाना ; 23 अगस्त स्थानीय ऋषि नगर वाई ब्लाक कांप्लैक्स कार्यालय की झाडिय़ों के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के लिए मांगपत्र विधायक रोड़ी को सौंपा

गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक  मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के मांगपत्र गढ़शंकर के विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी को सौंपा। मिड डे मील यूनियन गढ़शंकर की प्रधान सोमा देवी...
article-image
पंजाब

3736 ने की अब तक होम वोटिंग : चुनाव आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया का किया जा रहा पूरा पालन : ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

ऊना, 29 मई।जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से पूर्व के अंतिम 72 घंटे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा एवं...
Translate »
error: Content is protected !!