पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : प्राचार्य डॉ. सलारिया

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को पर्यावरण युवा संसद 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोद लिए गए एवं आसपास के विद्यालयों और चम्बा जिला के महाविद्यालयों के सहयोग से “सतत पर्यावरण एवं जलवायु कार्रवाई हेतु युवा नेतृत्व” विषय पर आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहिंदर सलारिया ने दी।
उन्होंने कहा पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक संवाद एवं पर्यावरणीय नीति-निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना है। कार्यक्रम में वास्तविक संसद की कार्यप्रणाली का अनुकरण किया जाएगा, जिसमें छात्र प्रतिनिधि प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति, वाद-विवाद तथा मतदान जैसी संसदीय प्रक्रियाओं में भाग लेंगे और अपने क्षेत्र एवं संस्थानों से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कार्यक्रम में सलूणी क्षेत्र एवं आसपास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा चम्बा जिला के राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपने शिक्षक समन्वयकों के साथ भाग लेंगे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक प्रणाली एवं नीति-निर्माण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई, जैव विविधता संरक्षण तथा जल संरक्षण जैसे प्रमुख पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी एक पर्यावरणीय विधेयक प्रस्तुत करेंगे, उस पर वाद-विवाद करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प एवं शपथ लेंगे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता, सर्वश्रेष्ठ संसद सदस्य, सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता, सर्वश्रेष्ठ नेता तथा सर्वश्रेष्ठ संस्थान को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष राजकीय महाविद्यालय सलूणी अपनी स्थापना के दो दशक पूर्ण कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में दो दिवसीय ड्रोन उत्सव का किया शुभारंभ : किसानों-बागबानों के लिए मददगार साबित होगी ड्रोन तकनीक: प्रो चंद्र कुमार

पालमपुर, 04 जुलाई। हिमाचल जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में किसानों तथा बागबानों की आमदनी बढ़ाने के लिहाज से ड्रोन तकनीक काफी मददगार साबित होगी। कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक की मदद से मौसम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल की विभिन्न पंचायतों का किया दौरा :   विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा 

ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी :  उपायुक्त  अपूर्व देवगन ने चुराह उपमंडल के तहत कोहाल,चोली, दियौला, डुगली,  जसौरगढ़  ग्राम पंचायतों का दौरा किया ।  उन्होंने चुराह उपमंडल के तहत आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा ले विद्यार्थी वर्ग – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ । चंबा, (सिहुन्ता) 10 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। ...
Translate »
error: Content is protected !!