पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित 

by

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पावरकाॅम    पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक इंजीनियर कमलदेव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता कुलविंदर सिंह अटवाल सर्किल अध्यक्ष नवांशहर, अश्विनी कुमार सर्कल सचिव नवांशहर,  नरेंद्र मेहता मंडल अध्यक्ष नवांशहर, इंजीनियर कमलदेव मंडल अध्यक्ष गढ़शंकर तथा अमरीक सिंह रामगढ़ झुंगियां सचिव गढ़शंकर के इलावा सोढ़ी लाल, रामपाल बगवाईं,  इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, भजन सिंह भौर, हरपाल सिंह गिल, बलबीर सिंह बगवाईं,  जगदीश राय पोजेवाल,  बलवीर सिंह राणा, स्वर्ण सिंह, मूलराज शर्मा, जगदीश चंद्र बलाचौर आदि ने संबोधित करते कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों तथा पेंशनरों के संयुक्त फ्रंट से 29 जुलाई 2025 को की जाने वाली बैठक रद्द करने की सख्त निंदा की। पंजाब सरकार बार-बार बैठक निश्चित कर बैठक से पीछे हट रही है और मुलाजिमों तथा पेंशनरों की जायज व हकी मांगों का निपटारा नहीं कर रही है। सरकार की घटिया व बेभरोसगी नीति खिलाफ मुलाजिमों व पेंशनरों के संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की अर्थियां फूंकने का जो निर्णय किया है, के तहत 8 अगस्त 2025 को जिला हेडक्वार्टर नवांशहर आगे पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी जाएगी जिसमें गढ़शंकर मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा भारी संख्या में शिरकत की जाएगी। इस मौके उन्होंने मांग की 1-1-2016 से 30-6-2021 तक के स्केलों के बकाया की अदायगी यकमुशत की जाए, 1-1-2016 से पहले सेवा निवृत पेंशनरों के स्केल 2.59 गुणांक से शोधे जाएं, 200 रुपये  विकास टैक्स की कटौती बंद की जाए, 23 वर्षीय एडवांस प्रमोशन इंक्रीमेंट बिना शर्त सभी को दी जाए, मेडिकल भत्ता 2000 किया जाए, 2004 से बाद भर्ती मुलाजिमों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए,  बिजली एक्ट 2003 तथा 2022 रद्द कर बिजली बोर्ड का पुराना स्वरूप बहाल किया जाए, विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाए।

फोटो कैप्शन:
बैठक दौरान पावरकाॅम पेंशनर एसोसिएशन के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर में रात 8:00 बजे से 9:00 बजे तक पूर्ण रूप से लाइटें बंद रखकर होगी ‘ब्लैकआउट’ मॉकड्रिल : डीसी अंकुरजीत सिंह

रात 7:55 बजे के आसपास बजेगा सायरन, लोगों से लाइटें बंद रखने और रोशनी न करने की अपील डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. ने विभिन्न हितधारकों के साथ की मीटिंग शहीद भगत सिंह नगर/दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

22वां राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट अगले वर्ष फरवरी में होगा – राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी के लिए ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक 

गढ़शंकर,  15 दिसम्बर: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लिये...
article-image
पंजाब

AAP MLA के भाई की दादागिरी : वकील को बंदूक के बट से पीटा; फिर उल्टे दर्ज करवा दिया केस

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जिला बार एसोसिशन ने अध्यक्ष एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पहले तो विधायक के भाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसान उसकी आत्मा और पंजाब देश की खेती के प्राण : शिवराज सिंह चौहान

लुधियाना :  मक्का से समृद्धि की ओर थीम के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लुधियाना (पंजाब) स्थित भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) के प्रशासनिक-सह-प्रयोगशाला...
Translate »
error: Content is protected !!