पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर विवाद गहराया : ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

by

रोहित जसवाल ।  ऊना, 27 अगस्त। पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले करीब 10 दिनों से म्यूनिसिपल पार्क में धरने पर बैठे ग्रामीणों के समर्थन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। भाजपा नेताओं और बसोली के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शहर में आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रैली सर्किट हाउस से शुरू होकर डीसी आवास, पुराना बस अड्डा चौक से होते हुए वापस सर्किट हाउस पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीरनिगाह मंदिर का संचालन अधिकार ग्राम पंचायत बसोली को सौंपने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व बीडीसी अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल और जिला परिषद सदस्य एवं महिला भाजपा जिलाध्यक्ष अनु ठाकुर ने किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंचायत और ग्रामीणों की मांग को लेकर पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

10 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण

अनु ठाकुर ने कहा कि बसोली पंचायत के ग्रामीण पिछले करीब 10 दिनों से म्यूनिसिपल पार्क में धरना दे रहे हैं। तेज गर्मी के बावजूद ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार धरने के कारण कई बुजुर्गों और महिलाओं की तबीयत भी प्रभावित हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं और अब भाजपा भी उनके समर्थन में खुलकर मैदान में उतर चुकी है।

सतपाल रायजादा पर भी साधा निशाना

अनु ठाकुर ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, तो उनकी सुध लेने के लिए रायजादा धरनास्थल पर नहीं पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं और संघर्ष के समय भी जनप्रतिनिधियों को उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।

‘त्योहार के बाद फिर पूरी ताकत से जारी रहेगा आंदोलन’

अनु ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन और अन्य धार्मिक आयोजनों के चलते आने वाले दिनों में धरने में ग्रामीणों की संख्या कुछ कम हो सकती है, लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं होगा। त्योहार और धार्मिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद ग्रामीण दोबारा पूरी ताकत के साथ धरना जारी रखेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीरनिगाह मंदिर का संचालन अधिकार ग्राम पंचायत बसोली को नहीं सौंपा जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के दोनों मंडलों के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

बीडीसी अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कहा कि बसोली के ग्रामीण अपने अधिकार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों की आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं।

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पीरनिगाह मंदिर के संचालन का अधिकार ग्राम पंचायत बसोली को वापस सौंपा जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे  वॉटर प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की  उपस्थिति में आज  ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार बकाया कृषि ऋणों पर 50 प्रतिशत ब्याज करेगी वहन : किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : वित्तीय बोझ के तले दबे किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने वन-टाइम सेटलमेंट नीति के तहत कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीमाजरा वार्ड नंबर-5 में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती : समाजसेवी प्रदीप गौतम सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस परिवार में शामिल

पुनीत महाजन। चंडीगढ़, 20 जून : चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली जब मनीमाजरा वार्ड नंबर-5 से समाजसेवी श्री प्रदीप गौतम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025-26 का बजट में किसे क्या मिला – कितने लाख की इनकम हुई टैक्स मुक्त जानिए

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई...
Translate »
error: Content is protected !!