पंजाब में 1746 पुलिस जवानों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम मान बोले- ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर दी नौकरियां

by

जालंधर, 27 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को जालंधर के PAP ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मिशन रोजगार’ के तहत 1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की रोजगार नीति, पंजाब पुलिस की उपलब्धियों, सड़क सुरक्षा और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार अब तक 70,840 नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने दावा किया कि ये नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर की गई हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी एक उम्मीदवार सामने आकर बता दे कि उससे अधिक अंक वाले किसी उम्मीदवार को नौकरी नहीं मिली।May be an image of text that says "ਨਿਯੁਕਤੀ ਪਤਰ M 내조린 KED DIP"

दूसरों के घर काम करने वाले माता-पिता की बेटियां बनीं पुलिसकर्मी

सीएम मान ने भावुक अंदाज में एक उदाहरण साझा करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उन्हें बताया कि उसके गांव की दो लड़कियां पंजाब पुलिस में भर्ती हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों लड़कियों के माता-पिता दूसरों के घरों में काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि योग्यता और मेहनत के आधार पर युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश में सबसे अधिक वेतन देने वाले राज्यों में शामिल है।May be an image of text

‘पंजाब पुलिस प्रदेश ही नहीं, देश की भी रक्षा करती है’

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस केवल राज्य की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब की पाकिस्तान से लगती करीब 532 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा में पंजाब पुलिस बीएसएफ के साथ मिलकर काम करती है।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से भी कहते हैं कि पंजाब पुलिस केवल पंजाब की नहीं, बल्कि देश की पुलिस है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1,746 जवानों की नियुक्ति से आज करीब 1,750 परिवारों के घरों में खुशी और मिठाई का माहौल होगा।May be an image of text

पंजाब देश का पहला राज्य, जहां सड़क सुरक्षा बल

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब दुनिया का पहला ऐसा राज्य है, जहां सड़क सुरक्षा बल (SSF) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा बल की गाड़ियां लगभग हर 30 किलोमीटर के अंतराल पर तैनात रहती हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब की सड़क सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा केन्या के नैरोबी में भी हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संसद में सड़क हादसों में जान बचाने के लिए पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स की व्यवस्था की सराहना की है।May be an image of text

सीएम मान के अनुसार, सड़क सुरक्षा बल की वजह से पंजाब में एक वर्ष में करीब 2,700 लोगों की जान बचाने में मदद मिली है।

नशे के खिलाफ अभियान पर बोले मान

मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और 70 हजार से अधिक तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि वह यह दावा नहीं करते कि पंजाब से नशा पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन सरकार लगातार प्रयास कर रही है और धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आएगा।

मान ने कहा कि नशा तस्करों के अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों के घरों में मातम और तबाही लाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

नए जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी निभाने की नसीहत

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पाने वाले नए पुलिस जवानों से कहा कि आज से उनकी ड्यूटी शुरू हो जाएगी। उन्होंने जवानों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता से निभाने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से आम लोगों को काफी उम्मीदें होती हैं, इसलिए उन्हें अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए।May be an image of one or more people and crowd

करतारपुर में ‘लोग मिलनी’ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को करतारपुर के काहलवां में ‘लोग मिलनी’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जालंधर देहात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों ने वीवीआईपी सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट, पार्किंग, पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान प्रभावी एक्सेस कंट्रोल, सुचारू यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरसी के दौरान बेअदबी का मामला : चाचा-भतीजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बरनाला। पंजाब के बरनाला में ऐतिहासिक गांव ठीकरीवाला में अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की वार्षिक बरसी के दौरान हुई बेअदबी की घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया था। इस मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा :

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों खानपुर, सतनौर और खेड़ा का दौरा किया गया। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं...
article-image
पंजाब

शनाया ने गतका चैपियनशिप में शानदार प्रर्दशन करते हुए प्राप्त किया तीसरा स्थान

खरड़ : चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन दुारा चौथी चंडीगढ़ स्टेट ओपन गतका चैपियनशिप में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल, खरड़ की सांतवी कक्षा की छात्रा शनाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उकत चैपियनशिप चंडीगढ़ के सैकटर...
Translate »
error: Content is protected !!