एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा स्थित पुराना मटौर के पास एक निजी बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। वह सेना का जवान बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 27 साल है और वह ज्वाली का निवासी है।
बस कांगड़ा से गगल की तरफ जा रही थी। बाइक गगल से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जानकारी पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने दी।

