प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

by
पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष
एएम नाथ। शिमला
शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ अब अव्यवस्थाओं की भरमार है। सरकार द्वारा दी जाने वाली ज्यादातर सुविधाएं प्रदेश के लोगों को मिल नहीं रही हैं। अस्पतालों में हर तरफ अव्यवस्था की स्थिति है। आईजीएमसी और डीडीयू में सरकारी जांचे तक बंद हैं, दूर दराज के अस्पतालों में एक्स रे मशीन खराब होने पर छः महीनें तक भी सही नहीं होती हैं। विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। प्रदेश के लोगों की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। लोगों के भुगतान बंद पड़े हैं। जनप्रतिनिधि विधायक निधि नहीं जारी होने पर अनशन कर रहे हैं और प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में इस तरीके की स्थिति कभी नहीं आई जब पूरा प्रदेश ही सरकार से त्रस्त हो। इसका एक मात्र कारण है कि जनहित के कार्य वर्तमान सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं, सुख की सरकार सिर्फ अपने मित्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पानी के कीमतों में जमकर वृद्धि की है। पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगाया गया तो व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने हर कनेक्शन पर 100 रुपए बिल फिक्स कर दिया। इसके बाद भी प्रदेश के लोगों को समय से और पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई जगहों पर पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे ही स्थिति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठियोग में पानी की आपूर्ति न करने पर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। जब सरकार को पानी आपूर्ति के नाम पर घोटाला करना होता है तो करोड़ों का पानी मोटरसाइकिल और कार से ढो दिया जाता है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय बड़ी बड़ी बातें की थी। बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन सत्ता में आते ही प्रदेश के लोगों को व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है, सुविधाएं छीनी जा रही हैं, जरूरी सुविधाओं के मनमाने दाम बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश को ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचंड जीत की उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जेपी नड्डा से हिमाचल प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरप्रीत लाली को हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी : जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए किया पर्यवेक्षक नियुक्त

गढ़शंकर : पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें : परिवहन सेवाओं का हो रहा आधुनिकीकरण, प्रदेश सरकार जनता को दे रही विश्वसनीय परिवहन सुविधाः मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्तायुक्त, समयबद्ध और आधुनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का सफल समापन

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल मुख्यातिथि एवं एसडीएम संकल्प गौतम बतौर विशेष अतिथि थे उपस्थित आर.के.एम.वी. शिमला की टीम विजेता बनी जबकि हमीरपुर महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता एएम नाथ। बैजनाथ : .पंडित संत राम...
Translate »
error: Content is protected !!