प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में राज्य 5वें स्थान पर : किशोरी लाल

by
महाविद्यालय में 14 लाख रुपये की लागत से बॉक्सिंग रिंग बनकर शीघ्र होगा तैयार : किशोरी लाल
पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
एएम नाथ।  बैजनाथ, 24 फरवरी।  पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, नवीन पाठ्यक्रम आरंभ करने तथा उच्च शिक्षा की पहुंच को सुदूर क्षेत्रों तक विस्तारित करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।May be an image of temple and text that says "TRIBUTION FUNCTION m0"
उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि महाविद्यालय बैजनाथ में एम.ए. के छह विषयों में अध्ययन की शुरुआत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन विषयों के शुरू होने से बैजनाथ तथा आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु महानगरों या दूरस्थ संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों का संवर्धन विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।May be an image of dais and text
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से बॉक्सिंग रिंग बनकर शीघ्र ही तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की ओर आने वाली सड़क का सुधारीकरण भी आगामी समय में किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कोंडल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय की भावी योजनाओं एवं शैक्षणिक उन्नयन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, कार्तिक राणा, मुस्कान चौधरी, रमेश चड्डा, मिलाप राणा, शैलभ अवस्थी, ओंकार चौधरी, रणजीत राणा, कृष्ण, राजिंद्र, अरिंदम, चंद्रा देवी, सुमित सत्ती, सोनू कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि एवं जनता को गुमराह करने की FIR दर्ज करने की सुधीर शर्मा के की मांग

एएम नाथ :  धर्मशाला, 07 अप्रैल। कांग्रेस से वागी होकर भाजपा में आए व धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर हाल ही में मानहानि के मामले के बाद अब उन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के कत्ल की सिपाही पति ने खुद बताई पूरी कहानी – बेमेल इंजेक्शन की सात डोज… 15 मिनट में थम गईं सांसें

बरेली :  बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि की पत्नी मीनू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मीनू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और पीएसी के सिपाही...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परम्परा का प्रमुख केन्द्र :

सुन्दरनगर में राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री जी ने किया शुभारंभ सुन्दरनगर  : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला, सुन्दरनगर का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो विधायकों पर दांव की तैयारी, मंडी से विक्रमादित्य लड़ेंगे! – बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात

विशेष रणनीति के तहत विधायकों के नाम किए आगे एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेटे एवं हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई...
Translate »
error: Content is protected !!