प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई शपथ

by

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चंद्र कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शाम को राजभवन में हुआ। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समारोह में मौजूद रहे। पहले यह शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होना था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली से देरी से लौटने के कारण शपथ ग्रहण समारोह को शाम 5:30 बजे किया गया। लेकिन बाद में उनकी कोरोना पॉजिटिव आने की खबर आ गई।
प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाते हैं : जब भी विधानसभा गठित होती है तो विधानसभा में सबसे ज्यादा समय गुजारने वाले सदस्य या निर्वाचित सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए चंद्र कुमार को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है, जो नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
विधायक चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के जवाली विधानसभा क्षेत्र से छठी बार चुनाव जीत कर आए हैं। चंद्र कुमार सबसे पहले 1982 में विधायक बने थे, जब ठाकुर रामलाल हिमाचल के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद उन्होंने 1985, 1993, 1998 और 2003 में भी विधानसभा के चुनाव जीते। इस बार उन्हें कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल को बड़ी मदद : राजीव बिंदल

एएम नाथ । शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत और मजबूत आधारभूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के निजी होटल में डलहौजी की महिला चिट्टे सहित गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना : ऊना पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत एक निजी होटल में एसआईयू टीम ने गत देर रात दबिश देकर 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यक कल्याण के लिए व्यापक कार्यक्रमः लालपुरा

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने किया ऊना का दौरा ऊना, 30 अक्तूबरः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौवंश की तस्करी करने वालों में एक की ढांक से गिरकर मौत : जांच करने पांगी पहुंची जम्मू पुलिस

  एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी से मवेशियों की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक की ढांक में गिरकर मौत गई है। मृतक का शव देर शाम...
Translate »
error: Content is protected !!