फैशन डिज़ाइनिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर के पोस्ट ग्रेजुएट फैशन डिज़ाइनिंग विभाग की ओर से “फुलकारी की कला” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तरनतारन के परवीन फुलकारी हाउस से मनप्रीत कौर ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की।कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यशाला आयोजनों से अधिक से अधिक सीखने के लिए प्रेरित किया। रिसोर्स पर्सन मनप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को फुलकारी कला के इतिहास के बारे में जानकारी दी और इसके विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने फैशन डिज़ाइनिंग कोर्स करने के बाद रोज़गार की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि विद्यार्थी फुलकारी की कला में दक्षता हासिल कर स्व-रोज़गार की संभावना को भी साकार कर सकते हैं।इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से मनप्रीत कौर का सम्मान किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. राजविंदर कौर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभाग की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर फैशन डिज़ाइनिंग विभाग के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश सबंधित है दोनो चोर : बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाइक स्मेत पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गश्त दौरान दो बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाईक स्मेत काबू करने में सफलता हासिल की है।               जानकारी मुताबिक गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट – पद रखना पड़ गया रिक्त

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी...
article-image
पंजाब

ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा : एडीजीपी (सेंट्रल कमांडेंट) बता फर्जीवाड़े को अंजाम देता था

लुधियाना : ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने धर दबोचा है। मास्टरमाइंड पंजाब की संगरूर जेल से फर्जीवाड़ा चला रहा था। आरोपी खुद को अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क...
article-image
पंजाब

खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है, यही कारण है कि पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!