बरनाला में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध  में गढ़शंकर में बिभिन्न संगठनों रोष धरना देकर कारीब दो घंटे ट्रैफिक किया जाम

by

गढ़शंकर: बरनाला में आपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मियों पुलिस द्बारा लाठीचार्ज करने से घायल हुए लोगों के समर्थन करने के लिए  गढ़शंकर के बंगा चौक में कई राजनीतिक दलों व संगठनों ने एकत्र होकर मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर रोष धरना-प्रदर्शन कर कारीब दो घंटे के लिए ट्रैफिक जाम कर दिया और पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी की ।
इस दौरान सीपीआईएम से दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, हरवेल सिंह सैनी, कांग्रेस से अमनप्रीत सिंह लाली, एडवोकेट पंकज कृपाल, जसवीर सिंह पुरखोवाल, कर्मचारी यूनियन के नेता मखन सिंह वाहिदपुरी, जीत सिंह बगवाई आदि नेताओं ने पंजाब सरकार  की कड़े शब्दों निंदा करते कहाकि अमन आमान से आपनी मांगों मांगते लोगों पर बल प्रयोग नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह हक्क तो हमें संविधान ने दिया हुआ है। इस तरह से उनपर लाठीचार्ज करने से  18 कर्मचारी घायल हो गए। जबकि सफाईकर्मियों की ये मांगें थीं कि 10,500 रुपये के की जगह कार्यरत अकुशल श्रमिकों को चंडीगढ़ और हरियाणा के श्रमिकों के आधार पर मजदूरी का भुगतान किया जाना चाहिए। सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि अकुशल कर्मचारियों को नियमित करने के लिए ग्रीन पिन का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन अभी तक ग्रीन पिन का इस्तेमाल करके उन्हें नियमित नहीं किया गया है।
पहले भी सरकारों ने किसानों, आशा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया, लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी गईं और अब सफाईकर्मियों पर लाठीचार्ज ने दमन की सारी हदें पार कर दी हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी व अन्य वर्ग अभी भी धरने पर बैठे हैं।लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर रोष प्रदर्शन में कांग्रेसी हरवेल सिंह सैनी,बसपा नेता  रणवीर सिंह, चमन सिंह,  विकास मंच के अध्यक्ष कुलविंदर संघा, बार कौंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट आरके भट्टी, पार्षद एडवोकेट हरप्रीत सिंह आदि भारी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन :  रोष धरने में उपस्थित लोग व धरने को संबोधित करते गुरनेक सिंह भज्जल व साथ में हरवेल सैनी। व प्रदर्शन करते लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

बैंस खुर्द में  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की विशेष बैठक  दाखिला बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का संकल्प

होशियारपुर। गांव बैंस खुर्द स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवासी भारतीयों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग...
article-image
पंजाब , समाचार

105 ने किया रक्तदान : ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल ने रक्तदान कैम्प किया शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित

गढ़शंकर । ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल दुआरा शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित तीसरा रक्तदान कैम्प विशवकर्मा मंदिर अड्डा झुंगिया, बीनेवाल में लगाया गया। जिसमें 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।...
article-image
पंजाब

Special meeting of BJP District

Taran Taran/Daljeet Ajnoha /August 18 : A special meeting of Bharatiya Janata Party District Tarn Taran was organized. In the meeting, detailed discussions were held regarding further strengthening of the organization and upcoming party...
Translate »
error: Content is protected !!