बस ने रौंदी स्कूल जा रही दो बहनें: पिता व भाई गंभीर

by

मानसा : झुनीर कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शामिल पंजाब रोडवेज की बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पिता बिंदर राम अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान झुनीर के पास तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में सीमा कौर (8 वर्ष) और मीना कौर (15 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिंदर राम और उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल पिता-पुत्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृत बच्चियों के शवों को सरदूलगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पंजाब रोडवेज बस (रजिस्ट्रेशन नंबर PB31P9697) को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

होला-महहला के पर्व पर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया

  माहिलपुर/गढ़शंकर – होला-महहला के पर्व पर कुल हिंद किसान सभा के सदस्यों ने गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। कुल हिंद किसान सभा के महासचिव...
article-image
पंजाब

Youth Must play an important

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 31 :    A seminar on ‘Role of Youth in Sustainable Development’ was organized by the renowned NGO A4C of Dasua under the chairmanship of Ms. Komal Mittal, Hon’ble DC Hoshiarpur at...
पंजाब

दरिंदगी : साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी शराब के नशे में थे वारदात के वक्त

पटियाला : पटियाला में साढ़े 11 साल की बच्ची के अपहरण व गैंगरेप के दोनों आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस चौकी बलबेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने इसकी...
पंजाब

सोने की वालिया झपटी :दवा लेकर वापस लौट रही महिला से सोने की बाली झपटने वाले अज्ञात पर केस दर्ज।

माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस ने दवा लेकर वापस अपनी एक्टिवा पर गांव लौट रही महिला की कान से सोने की बाली झपट्टा मारकर ले जाने वाले अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मनजीत...
Translate »
error: Content is protected !!