बीआरसीसी के 182 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन 18 तक कर सकेंगे : 15 साल का शैक्षणिक अनुभव जरूरी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 182 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने नए नियमों से भर्ती शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
18 दिसंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीआरसीसी के पदों पर पहले रह चुके शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति नहीं होगी। लिखित परीक्षा, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी।
हाईकोर्ट ने नवंबर 2023 में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। तब से ब्लॉक अधिकारी ही बीआरसीसी का काम संभाल रहे थे। राज्य सरकार ने बीते साल भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया था। इसको लेकर कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए थे। बीते दिनों हाईकोर्ट ने शिक्षकों की याचिका को खारिज कर भर्ती को हरी झंडी दी है। इसी कड़ी में अब समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशालय ने भर्तियां शुरू करने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सरकार ने बीआरसीसी के भर्ती नियमों में बदलाव किया है। पांच साल के लिए भर्ती करने का सरकार ने नया प्रावधान किया है। पूर्व में तीन साल के लिए इन्हें नियुक्त किया जाता था। 50 फीसदी नियुक्तियां जेबीटी और 25-25 फीसदी टीजीटी व प्रवक्ता कैडर से करने का फैसला लिया गया। लिखित परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी ने साक्षात्कार के माध्यम से चयन करना है। प्रवक्ताओं को पहली बार इस भर्ती में शामिल किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा : योजना को पुनः स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए दिशा निर्देश

शिमला, 03 अगस्त – उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5-6 जनवरी को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमीरपुर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर 5 और 6 जनवरी को जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व विधायक भगत राम चौहान पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोकल स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर पंडोगा में काउंसलिंग सम्पन्न

ऊना 18 नवंबर: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा हाॅस्पिटैलिटी और मोबाईल रिपेयर इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए जिला ऊना के गांव पंडोग स्थित फोकल स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर में काउंसलिंग की गई। हिप्र कौशल विकास...
Translate »
error: Content is protected !!