भगवान परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण सभा गढ़शंकर ने लगाए पौधे, बच्चों को मास्क और खाने पीने का सामान दिया

by
गढ़शंकर –भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार और भक्ति शक्ति के प्रतीक व ब्राहम्ण समाज के देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिवस पर श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जी की जयंती परशुराम भवन गढ़शंकर में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि कोविड-19 के कारण सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत सीमित संख्या में ब्राह्मण समाज द्वारा एकत्रित होकर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा आराधना की गई। इसके उपरांत बच्चों को फेस मास्क और खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। इस उपरांत ब्राह्मण सभा गढ़शंकर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिंबक दत ऐरी, महंत शशि भूषण, अजय अग्निहोत्री, केशव शर्मा, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, सुमित सोनी, अमरीक सिंह, दीपक कुमार, पंडित राम कुमार के अलावा ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक माहिलपुर के चुनाव – मलकीत सिंह बाहोवाल अध्यक्ष, मक्खन सिंह लंगेरी से महासचिव बने

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  पेंशनरों के लिए संघर्ष करने वाली संस्था पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन माहिलपुर के चुनाव अधिवेशन हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। यह चुनावी सभा जिला कमेटी द्वारा अबजरबार तहसील गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड कैंसर केयर की ओर से गाँव मुखलियाना के गुरुद्वारा अंगीठा साहिब में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्ण ब्रह्म ज्ञानी 108 संत बाबा उदय सिंह जी गुरुद्वारा अंगीठा साहिब जी की प्रबंधक कमेटी के आशीर्वाद से, गाँव मुखलियाना की समूह ग्राम पंचायत, प्रवासी भारतीयो के सहयोग और जसवीर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब लोहड़ी मेला में दूसरे दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था : गुरूद्वारा में बनाया खिचड़ी का प्रसाद

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिपुर साहिब में दो दिवसीय लोहड़ी मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न हो है। दूसरे दिन बुधवार को...
article-image
पंजाब

14 साल के लड़के के साथ कुकर्म, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 20 अप्रैल  : गढ़शंकर पुलिस ने 14 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में एच डी नाम के व्यक्ति विरुद्ध प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुल ऑफसेंस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!