भरमौर में गहरी खाई में लुढ़की कार, तीन की मौत, महिला घायल : महिला कार में लिफ्ट लेकर जा रही थी ससुराल, कार में सवार थे महिला सहित चार लोग 

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम एक मारूती कार एचपी 52A-0493 ढकोग तरेला बन्नी मार्ग पर ढकोग से करीब 2 किलोमीटर उपर तरेला मोड के समीप हादसे की ​शिकार हो गई। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई है। मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र मनसा राम निवासी गांव तरेला डाकघर औरा फाटी तहसील भरमौर जिला चम्बा (चालक), ओम प्रकाश पुत्र  किरपा राम निवासी गांव थल्ला डाकघर औरा फाटी तहसील भरमौर जिला चम्बा व घूंघर पुत्र जोहरी राम निवासी गांव थल्ला डाकघर औरा फाटी तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान पवना देवी के रूप में हुई है। जोकि अपने मायके से ससुराल त्रेला गांव जा रही थी। महिला ने कार में लिफ्ट ली थी। हादसे के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लेकर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रामपुर में बॉक्सिंग की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान शिमला 25 अगस्त – बुशहर बॉक्सिंग क्लब द्वारा आज जल शक्ति विभाग रामपुर के विश्राम गृह में बॉक्सिंग में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेठी में इतिहास रचने वाली स्मृति ईरानी के केएल शर्मा से हारने मुख्य कारण : स्मृति का प्रबंधन व जन विरोधी फैसले, स्मृति ईरानी का ओवर कॉन्फिडेंस

 अमेठी में राहुल गांधी की हार ने कांग्रेस को काफी गहरे जख्म दिए तो स्मृति ईरानी का सियासी कद काफी बढ़ा. 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने आखिरी समय पर अपने पत्ते खोले।   राहुल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!