भुल्लर की गिरफ्तारी आंखें खोलने वाली, मशीनरी देख क्यों नहीं पाई : भड़के राज्यपाल

by

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को एक ‘आंखें खोलने वाला’ मामला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना उच्च स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है और यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भुल्लर के आवास से 7 करोड़ रुपये नकद बरामद होने की खबरें चौंकाने वाली हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी राशि एक दिन में इकट्ठा नहीं हो सकती। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए पूछा, “यह सब इतने बड़े पैमाने पर हो रहा था और हमारी विशाल प्रशासनिक मशीनरी इसे क्यों नहीं देख पाई?”

राज्यपाल ने कहा कि अगर इतना बड़ा भ्रष्टाचार सबके सामने हो रहा था, तो इसके लिए पूरा सिस्टम जिम्मेदार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले की गंभीरता को समझने की जरूरत है, क्योंकि यह गिरफ्तारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई है, जो एक केंद्रीय एजेंसी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बावजूद इतने वरिष्ठ स्तर पर गलत आचरण का पता न चल पाना चिंताजनक है और इस पर आत्ममंथन की आवश्यकता है।

कार्यक्रम स्थल से रवाना होने से पहले कटारिया ने कहा कि डीआईजी की गिरफ्तारी से लोगों में यह विश्वास जगेगा कि “अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है।” उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी से इस मामले में गहन जांच और आत्मनिरीक्षण करने का आह्वान किया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

सीबीआई की छापेमारी में पुलिसकर्मी के घर से और नकदी, सोना जब्त

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के पुलिस उपमहानिरीक्षक (रोपड़ रेंज) हरचरण सिंह भुल्लर से सीबीआई द्वारा जब्त की गई नकदी 7.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने भुल्लर को बृहस्पतिवार को एक कबाड़ कारोबारी से कथित तौर पर आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने और नियमित मासिक भुगतान की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात तक पांच करोड़ रुपये नकद, 1.50 किलोग्राम के आभूषण और बेनामी संपत्तियों सहित अचल संपत्तियों से संबंधित अन्य सामान और दस्तावेज मिले थे।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी पुलिस अधिकारी को चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत में पेश किया जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। केंद्रीय एजेंसी ने तलाशी पूरी होने के बाद कहा कि उसने कुल 7.5 करोड़ रुपये नकद, लगभग 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांडों सहित 26 लक्जरी घड़ियां जब्त की हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुशासन और कठिन परिश्रम से मिलते हैं जीवन के ऊँचे लक्ष्य : केवल सिंह पठानिया

एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल हारचक्कियाँ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर नवाजे होनहार एएम नाथ। धर्मशाला : विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को एस.आर.एम....
article-image
पंजाब

1600 करोड़ रुपए की राहत राशी के समेत अन्य बहुत सी राहतें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए पंजाब निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का किया धन्यवाद : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि इस बार पंजाब ने बाढ़ की भीषण त्रासदी झेली हैं , बहुत से गांवों...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में अभिभावक-शिक्षक मिलनी

गढ़शंकर, 22 अक्टूबर :  शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्रधानाचार्या पूनम शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें विद्यार्थियों की पढ़ाई, खेलों में...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा भीड़ तंत्र द्वारा अध्यापकों को दहशतजदा करने का सख्त नोटिस

स्कूलों में दहशत के स्थान पर सकारात्मक शिक्षा माहौल बनाने का सुझाव गढ़शंकर :  डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार तथा वित्तीय सचिव अश्वनी अवस्थी ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!