भूस्खलन संभावित स्थानों व नदी नालों से दूर रहें जिलावासी – एडीसी

by

ऊना, 11 जुलाई – जिला ऊना में भारी बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि वे वर्षा ऋतु के दौरान अतिरिक्त एहतियात बरतें तथा भूस्खलन संभावित स्थानों व नदी नालों के पास जाने से बचें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 या 01975-225045, 225046 पर संपर्क करें। उन्होंने जिला के सभी जनप्रतिनिधियों समाजसेवी संस्थाओं तथा गैर सरकारी संगठन से आग्रह किया है कि वे इस संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोगों की अधिक से अधिक मदद कर सके। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन को लेकर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों सहित सभी आपदा प्रबंधन टीमें पूर्णतया मुस्तैद हैं तथा आपदा की स्थिति में यथाशीघ्र जिला वासियों को राहत बस सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौशहरा पंचायत में विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक कमलेश ठाकुर

एएम नाथ। देहरा, 17 नवंबर : प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्माया : कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब तलब

बद्दी। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्मा गया। इस मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका का कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने बीड़ में नवाजे होनहार : कठिन परिश्रम तथा अनुशासन को जीवन का अंग बनाएं छात्र : किशोरी लाल

बैजनाथ 12 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित पहल के माध्यम से राष्ट्र सेवा : इंडियनऑयल ने बी.एस.एफ. ट्रेनिंग सेंटर में विकसित किन्नू उद्यान

रोहित जसवाल। होशियारपुर/ ऊना : पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा भारत सरकार के वन महोत्सव अभियान 2025–26 के अंतर्गत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सीमा सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!