मंत्रियों की तारीफों के पुल बांधने के लिए 20 लोगों को नौकरी देगी सुक्खू सरकार : जानें-कितनी मिलेगी सैलरी

by

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार को लेकर लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं।  ऐसे में अब अपनी इमेज सुधारने के लिए बड़ा काम करने जा रही है. सुक्खू कैबिनेट के मंत्रियों की इमेज बिल्डिंग और तारीफों के पुल बांधने के लिए सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की नियुक्ति करने जा रही है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. सरकार की तरफ से प्रति मंत्री को दो सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रखने की मंजूरी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से सीएम के सभी निजी सेक्रेटरी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि आउटसोर्स आधार पर ये सभी सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रखने के लिए पहले ही सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई थी।  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पत्र में लिखा कि हर मंत्री के लिए दो सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रखे जाएंगे. सूत्र बताते हैं कि इन्हें 30 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

पूर्व कांग्रेस नेता और धर्मशाला से मौजूदा भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इस मामले पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार जनता के पैसे पर एक और बोझ डाल रही है। नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए सुधीर ने कहा कि इनकी सैलरी और क्वालिफिकेशन कितनी रहगी।  सुधीर ने कहा कि इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि हाईकोर्ट ने तो 3 दिंसबर तक ऑउससोर्ट भर्तियों पर रोक लगा रखी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना चिनूक : एयरफोर्स ने शुरू किया सबसे बड़ा रेस्क्यू, एक उड़ान में 60 लोग एयरलिफ्ट

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण फंसे हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार की सुबह एक नई उम्मीद लेकर आई। भारतीय वायुसेना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसदों का विधार्थियों ने किया कड़ा विरोध : 10 नवंबर को यूनिवर्सिटी बंद की काल है तो आप पंजाब बंद का ऐलान क्यों नहीं करते

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी में आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसदों को विधार्थियों का जबरदस्त गुस्सा झेलना पड़ा। चंडीगढ़ में आप के अन्य नेताओं के साथ गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिलने के बाद...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के विभिन्न स्कूलों में भरें जाएंगे पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों के पद

ऊना : उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना की 281 प्राथमिक पाठशालाओं व 77 एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खाते में मिले 6 करोड़ : अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी

पटियाला : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में एनआरआई पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!