मालदीव से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी शाहनवाज का खुलासा, देश को दहलाने की थी तैयारी : शाहनवनाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अक्टूबर को किया था गिरफ्तार

by

दिल्ली : दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी शाहनवाज आलम की कुंडली खंगालने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हैरान हैं। दहशत फैलाने के बड़े-बड़े प्लान डिकोड हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उसने भारत में धमाकों की बड़ी साजिश थी।शाहनवनाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला है कि वह मालदीव की एक महिला के संपर्क में था और वो शाहनवाज का ब्रेनवॉश कर रही थी।

शाहनवाज मालदीव की इस महिला के संपर्क में कैसे आया। दोनों टेलीग्राम चैनल ‘केज्ड पर्ल’ के जरिए संपर्क में आए। महिला खुद को चैनल का एडमिन बताती थी. उसने बताया कि वह ISIS के शिविर के लिए फंड जुटाने का काम करती है। उसने 2015 में सीरिया जाने की बात बताई। महिला ने शाहनवाज को अपने भाई का कॉन्टैक्ट दिया। शाहनवाज ने महिला के भाई से संपर्क किया.
शाहनवाज को केरल के एक शिक्षक का संपर्क दिया गया।

ISIS आतंकी के बड़े खुलासे

  • गुजरात को दहलाने की साजिश रची
  • सीरियल बम ब्लास्ट की तैयारी में थे
  • अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत थे टारगेट
  • गोधरा दंगों का बदला लेना चाहते थे
  • अबू सुलेमान सब कुछ हैंडल कर रहा था
  • कई VIP, भीड़ भाड़ वाले इलाकों की रेकी
  • नेताओं के रूट, रेलवे स्टेशन, बाजार की रेकी
  • गांधीनगर में RSS, VHP दफ्तर की रेकी
  • रेकी के लिए बाइक, स्कूटी किराए पर ली
  • जहां रेकी वहां की PDF, PPT में जानकारी

गुजरात में कहां-कहां शाहनवाज ने रेकी की थी?

अहमदाबाद में रेकी के दौरान शाहनवाज रेलवे स्टेशन, सिनेमा हॉल, यूनिवर्सिटी , VIP रास्ते, नेताओं के रूट , बोहरा मस्जिद और साबरमती आश्रम गया था.खुलासा ये हुआ है कि आतंकी शाहनवाज अहमदाबाद ट्रेन से पहुंचा। रेकी के लिए उसने किराए पर बाइक ली. गांधीनगर में शाहनवाज ने RSS कार्यालय, VHP कार्यालय, BJP कार्यालय, उच्च न्यायालय, जिला अदालत, सत्र न्यायालय की रेकी कर चुका है।

शाहनवाज वडोदरा भी गया था। वहां उसने रेलवे स्टेशन, सिविल और जिला कोर्ट की रेकी की. खुलासा ये हुआ है कि वडोदरा में रेकी के दौरान शाहनवाज ने रेलवे स्टेशन के पास एक हॉस्टल में कमरा लिया। सूरत में रेकी के दौरान शाहनवाज हीरा बाजार, जिल अदालत और इस्कॉन मंदिर गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमने 5 लाख का फ्री इलाज दिया, इंजेक्शन के अभाव में किसी की जान नहीं गई : जयराम ठाकुर

2 साल में 30 हजार करोड़ का लोन लेने वाले दे रहे हैं वित्तीय कुप्रबंधन पर ज्ञान एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 21 नवंबर को करेंगे ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ का शुभारंभ : लुहणू में 100 करोड़ रूपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाएं जनता को करेंगे समर्पित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 नवम्बर: बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा 21 से 23 नवंबर तक गोविंद सागर झील के तट पर आयोजित किये जा रहे ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ की तैयारियों के संदर्भ में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के जन-जन को विकास धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत चमदार में ‘विधायक आपके द्वारा’ कार्यक्रम आयोजित,  46 करोड़ रुपए की योजनाओं के कार्य शीघ्र होंगे आरम्भ एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से...
Translate »
error: Content is protected !!