मुख्यमंत्री राहत कोष में 47,05,683 रुपये का विश्वविद्यालय के शिक्षण संकायों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की ओर से अंशदान

by
एएम नाथ। शिमला : विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कार्यकारी परिषद के सदस्य हरीश जनारथा ने विश्वविद्यालय के शिक्षण संकायों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 47,05,683 रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  उन्होंने आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे : पहले चरण में 325 पद, 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति

शिमला : पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायत सचिवों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 युवा हुए रजिस्टर, 60 का हुआ चयन – देहरा में आयोजित रोजगार मेले में : युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा। देहरा /तलवाड़ा : धर्मशाला, 28 नवम्बर। प्रदेश के युवाओं को सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का रखा जा रहा है विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चंबा ने किया चंबा-भरमौर एनएच-154 ए का निरीक्षण भरमौर से दुर्गेठी तक का सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 4 सितंबर को क्षतिग्रस्त चंबा -भरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे आठ करोड़: पठानिया

नरेटी में विधायक के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम धर्मशाला, 11 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन...
Translate »
error: Content is protected !!