मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के जन्म दिन के मौके पर प्रदेश में हजारों नौजवानों ने किया रक्तदान : जिम्पा

by

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने रक्तदान कैंप के दौरान रक्तदानियों की हौंसला आफजाई की
होशियारपुर, 17 अक्टूबर:
मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर रक्तदान दिवस के तौर पर मनाते हुए प्रदेश भर में बड़े स्तर पर रक्तदान कैंप लगाए गए हैं। यह विचार कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने सतनाम अस्पताल होशियारपुर में बाबा फतेह सिंह सेवा सोसायटी की ओर से लगाए गए रक्तदान कैंप का उद्घाटन करने के मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए रखे। इस मौके पर उन्होंने रक्तदानियों को सम्मानित करते हुए उनकी हौंसला आफजाई भी की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के हरमन प्यारे, ईमानदार, कर्मयोग व गरीबों के हमदर्द मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के जन्म दिवस के मौके पर आज पंजाब के सभी विधान सभा क्षेत्रों में ऐसे रक्तदान कैंप लगाए गए हैं, जिनमें हजारों की तादात में नौजवानों की ओर से रक्तदान किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब को पहली बार ऐसा मुख्य मंत्री मिला है, जो कि आम जनता में जाकर उनके लिए दिन-रात एक कर रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा के मामले में मुख्य मंत्री की ओर से ऐतिहासिक फैसला लेते हुए केवल रोड सेफ्टी के लिए पुलिस की अलग यूनिट तैयार की गई है और फरिश्ता स्कीम शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि इससे सडक़ हादसों में ऐसे ही जाती जानों को बचाने में बेहद मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि महज डेढ़ वर्ष के अर्से में उनके नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं, जिनमें से 37 हजार से अधिक नौजवानों को पक्कियां नौकरियां देना, हर माह 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली, टोल प्लाजों को बंद करवाने व अन्य अनेकों कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 1980 के बाद मान सरकार ऐसी पहली सरकार है, जो कि राजस्व विभाग में अधिकारियों की भर्ती कर रही है। होशियारपुर की बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां होशियारपुर में 450 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है, वहीं तहसील कांप्लेक्स का भी कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की मुश्किल को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से राष्ट्रीय राज मार्ग के मसले में लटकी आदमपुर-जालंधर-चिंतपूर्णी सडक़ भी पंजाब सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपए की लागत से बना कर एक बड़ी राहत दी गई है। कैबिनेट मंत्री जिंपा ने पंजाब वासियों को मुख्य मंत्री के जन्म दिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की व उनके माता जी को नमन किया, जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया। इस रक्तदान कैंप के दौरान 85 यूनिट से अधिक रक्तदान एकत्र किया गया।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सतवंत सिंह सियाण, पार्षद मुखी राम, विजय अग्रवाल व बलविंदर बिंदी, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डमाणा, डी.एच.ओ डा. लखबीर सिंह, एस.एम.ओ डा. स्वाति शीमार, चंदन लक्की, कुलविंदर सिंह हुंदल, अजीत सिंह लक्की के अलावा बाबा फतेह सिंह सेवा सोसायटी से अमनप्रीत सिंह, गौरव गोरा, रिक्की, नीरज, डा. अमरजीत लाल, विकास, वैशाली चोपड़ा, कृष्ण कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पूजा रानी को किया गिरफ्तार : पूजा रानी 5 अन्य आरोपियों के साथ खुद को विजिलेंस और सीबीआई अधिकारी बताकर अलग-अलग व्यक्तियों से ऐंठती थी पैसे

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी हरदीप सिंह की पत्नी पूजा रानी को गिरफ्तार किया है, जो पांच अन्य आरोपियों के साथ खुद को विजिलेंस और सीबीआई अधिकारी बताकर अलग-अलग व्यक्तियों से पैसे इकट्ठा...
article-image
पंजाब

*श्री कृष्ण अष्टमी के उपलक्ष्य में एक शाम कान्हा के नाम कार्यक्रम 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा : सुभाष गौतम

कार्यक्रम में भजन गायका शाम भूटानी सिरसा वाले भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे/सुभाष गौतम होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर के प्राचीन शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में...
article-image
पंजाब

263 ग्राम नशीले पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 10 अक्तूबर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

डीटीएफ पंजाब की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के साथ मीटिंग : शिक्षामंत्री ने मांगों को सुना व उन पर विचार करने का दिया आश्वासन

गढ़शंकर – डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य प्रधान विक्रम देव सिंह की अगुवाई में शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के साथ टीचर्स की मांगों को लेकर बैठक की ।...
Translate »
error: Content is protected !!