मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन – सहायक आयुक्त वरिंदर कुमार

by
ऊना, 10 अक्तूबर – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना तथा 13 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी एसी-टू-डीसी ऊना वरिंदर कुमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इन सभी आयोजनों में एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवक, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। इन आयोजनों का समय सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक रहेगा। इन दौरान विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इक्ट्ठा की गई मिट्टी को एक कलश में एकत्रित किया जाएगा तथा लोगों को इस अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में लगभग 600, बंगाणा में लगभग 400 तथा चौकी मन्यार में लगभग 300 लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम में देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दो वीर जवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना से पुराना बस अड्डा-2 व वापस कॉलेज परिसर तक एक पैदल यात्रा भी निकल जाएगी। इसी प्रकार बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा तक भी एक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में नरेंद्र कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), मुकेश सलारिया जिला समन्वयक (एन एस एस), सारिका शर्मा उप निरीक्षक के अलावा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई में विश्व क्षय रोग दिवस पर लगाया जागरूक कैम्प : डॉक्टरों ने हिम गौरव के वच्चों व स्टाफ को क्षय रोग जैसी घातक बीमारी से वचने के उपाय ,ईलाज व शुरूआती लक्षणों के बारे में किया जागरूक

ऊना :भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में गत दिवस राष्ट्रीय क्षय रोग अन्मूलन कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खण्ड वस्देहड़ा द्वारा विश्व क्षय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर कर दिया हमला : 15 भारतीय क्रू थे सवार

नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच क्षेत्रीय तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में रविवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55.51 करोड़ जारीः मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

238 बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी – DC आदित्य नेगी

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य...
Translate »
error: Content is protected !!