मेरे हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता : डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं और उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। वह हर रोज़ होशियारपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की अनेक व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं सुनते हैं।

पिछले दिन भी उन्होंने अपने निवास पर लोगों से संवाद स्थापित करने के बाद चब्बेवाल कार्यालय में पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डॉ. चब्बेवाल ने न केवल लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, बल्कि अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निपटारे के आदेश भी दिए।

उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज़ उठाना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी पहली जिम्मेदारी है।

डॉ. चब्बेवाल ने यह भी कहा कि वह हमेशा जनता से संवाद में विश्वास रखते हैं और इन जनता दरबारों के माध्यम से सीधे लोगों की वास्तविक समस्याएं जानने और उनका हल निकालने की लगातार कोशिश करते रहते हैं।

अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाएं और पंजाब के नव-निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Block Harta Badla Health Centres

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 20 Under the guidance of Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Mandeep Kamal and the able leadership of Senior Medical Officer In-Charge of CHC Harta Badla, Dr. Manpreet Singh Bains, all Primary Health Centres,...
article-image
पंजाब

गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां में वार्षिक कुश्ती करवाई : समीर ने जीती झंडी की कुश्ती

गढ़शंकर, 29 अगस्त: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां में धन धन गूगा जाहर पीर की मजार पर वार्षिक कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें समीर बस्ती सेंसियां ​​देनोवाल खुर्द ने झंडी की कुश्ती जीतकर...
article-image
पंजाब

पांचवीं कक्षा की छात्रा राधिका स्पीकर की कुर्सी पर बैठने वाली भारत की पहली लड़की बनी

चंडीगढ़  :  शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने बुधवार को 30 छात्राओं के लिए एक वीआईपी टूर का आयोजन किया। गुलाबी पगड़ी पहने हुए यह लड़कियां ‘गर्ल्स पार्लियामेंट’ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, जिसका...
Translate »
error: Content is protected !!