मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय काफी बल मिला जब बीत क्षेत्र के गांव मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आप में शामिल हुए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आने वाले चुनाव के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र के अलग-अलग 8 गांवों में सिंचाई के लिए गहरे नलकूप लगाए जा रहे हैं, जिसका काम पूरा होने वाला है। इन नलकूपों के लगने से बीत क्षेत्र के किसानों को अधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शामिल हुए लोगो को पार्टी में बनता सम्मान मिलेगा। आज पार्टी में शामिल होने वालों में चौधरी राम सरूप, हरिकृशन, सुभाष चंद, संदीप चेची, हुसन लाल, सतपाल सिंह, रणबीर सिंह, मोहिंदर सिंह, राजीव कुमार, गगनदीप सिंह, संतोष देवी, गुरमीत सिंह, अंजू देवी, रीना देवी, निर्मला देवी, ममता देवी, बबली देवी, आशा रानी, ​​भजन कौर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद महुआ महुआ का ‘वस्त्रहरण’ का आरोप : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा सहित विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

एथिक्स कमेटी के सवाल पर बवाल,.. जानें टीएमसी सांसद की पेशी से लेकर वॉकआउट तक क्या-क्या हुआ नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले यानी कैश लेकर...
article-image
पंजाब

लड़की ने पिटवाया पूरा परिवार : 3 महिलाओं समेत 7 घायल, 2 कार तोड़ी … गोली मारने की दी धमकी

लुधियाना :   लुधियाना में मनजीत नगर इलाके में देर रात मारपीट और गाड़ियां तोड़ने का मामला सामने आया है। एक घर पर 15 से 20 बदमाशों ने हमला कर दिया। सभी बदमाशों के पास...
article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद में चौथा खूनदान कैंप 30 अगस्त को कल होटल पिंक रोज में सुवह 9 से शाम तीन वजे तक

गढ़शंकर  l स्वर्गीय चिराग सोनी की याद में चौथा खूनदान कैंप 30 अगस्त को कल होटल पिंक रोज में सुवह 9 से शाम तीन वजे तक लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

Exit Poll: अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे केजरीवाल? प्रवेश वर्मा भी हारेंगे, इस एग्जिट पोल का अनुमान

नई दिल्ली : दिल्ली । दिल्ली  की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि  चुना है इसका फैसला शनिवार 8 फरवरी को सबके सामने आ जाएगा। उससे...
Translate »
error: Content is protected !!