राजनीति छोड़ो और पंजाब की खबर लो : सुनील जाखड़

by
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित पंजाब कांग्रेस के सांसदों द्वारा बीते दिनों लोकसभा के बाहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसे लेकर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। जिस पर उन्होंने लिखा-राजनीति छोड़ो और पंजाब की खबर लो।
पंजाब की बात करनी जरूरी है। लोकसभा भवन के बाहर राजा वड़िंग के साथ पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह और फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया भी मौजूद थे। जहां उन्होंने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की थी। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसान फिर से दिल्ली कूच करने जा रहे हैं।  पंजाब में आज धान और गेहूं की फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है। ऐसा क्या हुआ कि किसानों को 200 से 300 रुपए तक के कट लगे। आज जो कांग्रेस के सांसद लोकसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने इस पर क्यों कुछ नहीं बोला..?। इनका फर्ज नहीं था कि वे किसानों की आवाज उठाएं। मगर तब तो कांग्रेस के बड़े नेता सिर्फ चुनावों की तैयारी में थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज की जसप्रीत कौर, तरनप्रीत, करन बस्सी व मनीषा अपने अपने ग्रुपों के नतीजों में कालेज में रहे प्रथम

खालसा कालेज के विभिन्न ग्रुपों में बीए बीएड व बीएसी बीएड की परिक्षाओं के नतीजे सौ प्रतिशत रहे गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एजूकेशन विभाग में चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए...
article-image
पंजाब

संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती पेंटिंग भी बनाई

अबोहर I  आज सफाई अभियान के साथ-साथ पेंटिंग का काम भी किया जा रहा। आज अभियान के दौरान संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती...
article-image
पंजाब

पवन भम्मियां की दूसरी किताब ‘हनेरा ढोदें लोक’ का लोकार्पण

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा दुआरा वार्षिक समागम और कवि दरबार का आयोजन किया गया। जिसका आगाज गदरी बाबा प्यारा सिंह लंगेरी के परिवार ने शमां रोशन कर किया । इस दौरान पवन भम्मियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशेड़ी युवक की मां : नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर चोरी किए हुए बैग सहित थाने लेकर पहुंची

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे (हेरोईन) जैसे जानलेवा नशे ने आज समाज के कई युवाओं को बर्बाद कर दिया है। अब युवक नशा खरीदने लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे...
Translate »
error: Content is protected !!