राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र की ओर से बद्दी में लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 367 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

by

बी बी एन, 1 मार्च (तारा) : राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र में चौथा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 367 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्तदानियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसने कुल 503 लोगो ने भाग लिया जिसने से 367 लोगो ने रक्त दान किया बाकी 136 लोग डॉक्टरों की जाँच ने अस्वस्थ पाए गए ।
यह शिविर पीजीआई चंडीगढ़ डॉक्टरों की 16 सदस्यीय टीम के सहयोग से संचालित हुआ।
शिविर में व्यवस्थाओं का संचालन राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादारों की ओर से अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। सबसे पहले रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की गई। रक्तदान के उपरांत रक्तदानियों के लिए रिफ्रेशमेंट की विशेष व्यवस्था भी की गई। सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक की पूरी व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गई।
इस शिविर के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास समाज सेवा के कार्यों में सदैव प्रणेतृत्व करता रहा है। मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले इस संगठन ने एक बार फिर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ऐसी समाजिक गतिविधियां न सिर्फ रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सहज समाज के निर्माण में भी अपना अहम योगदान देती हैं। इस अवसर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख सेवादार मौजूद रहे।

बद्दी के सत्संग केंद्र में रक्तदान केंद्र की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर…. दिल्ली में बीजेपी का महाराष्ट्र पैटर्न? केजरीवाल का सबसे विश्वासपात्र नेता बनेगा उपमुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने जोरदार धावा बोला और 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : उपायुक्त ने अधिकारियों को विश्लेषण के पश्चात डाटा अपलोड करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया भव्य स्वागत : हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 सितंबर। मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक यूनिट में 30 से ज्यादा कामगार रखने इंडस्ट्री को अप्रेंटिस रखना कानूनी अनिवार्य : उपायुक्त राघव शर्मा ने की राष्ट्रीय अपें्रटिसशिप जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता

कौशल विकास एवं उद्यमियता मंत्रालय के तहत क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमयिता निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय अपें्रटिसशिप जागरूकता कार्यशाला आयोजित। उपायुक्त राघव शर्मा ने की राष्ट्रीय अपें्रटिसशिप जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता ऊना, 28 मार्च –...
Translate »
error: Content is protected !!