रामपुर में BJP के पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी का SC प्रमाण पत्र रद्द : चुनावी हलचल के बीच बड़ा फैसला

by
पूर्व IAS अधिकारी प्रेम सिंह दरैक की अपील पर SDM सिविल रामपुर का आदेश, तहसीलदार का पुराना आदेश और 16 अगस्त 2022 को जारी प्रमाण पत्र निरस्त

रामपुर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियों के बीच पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। SDM सिविल रामपुर ने पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह दरैक की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए कौल नेगी का अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद कौल नेगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह दरैक ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि SDM रामपुर के आदेश में 29 अक्टूबर 2022 को तहसीलदार रामपुर की ओर से जारी आदेश को रद्द किया गया है। इसके साथ ही 16 अगस्त 2022 को जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र भी निरस्त कर दिया गया है।

बिना उचित सत्यापन के जारी होने का हवाला

SDM की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रमाण पत्र क्षेत्राधिकार से बाहर के अधिकारी द्वारा बिना उचित सत्यापन के जारी किया गया था। SDM ने तहसीलदार रामपुर को निर्देश दिए हैं कि प्रमाण पत्र रद्द किए जाने की जानकारी राजस्व रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज की जाए।

आदेश में यह भी कहा गया है कि कौल नेगी जिला किन्नौर के सक्षम अधिकारी के समक्ष दोबारा अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। किन्नौर जिले के राजस्व अधिकारियों की जांच के बिना किसी व्यक्ति को कोली जाति का पात्र प्रमाणित नहीं किया जा सकता।

पूर्व भाजपा सरकार पर संरक्षण देने का आरोप

प्रेम सिंह दरैक ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस मामले में कौल नेगी को संरक्षण दिया गया। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर वह प्रमाण पत्र जारी करवाने में कथित अनियमितताओं को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाएंगे।

दरैक ने कहा कि SDM के आदेश के बाद अब संबंधित राजस्व रिकॉर्ड में भी इस फैसले को दर्ज किया जाएगा। फिलहाल इस आदेश के बाद रामपुर की राजनीति में कौल नेगी के जाति प्रमाण पत्र का मामला फिर चर्चा में आ गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली बिलासपुर के लुहणु खेल मैदान में 3 से 9 सितम्बर तक

ऊना, 22 अगस्त – अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिला के लिए 3 से 9 सितम्बर तक बिलासपुर के लुहणु खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने की मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा

ऊना – दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों को लेकर एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में आज एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वह मानसून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के परिणाम जानते थे इसलिए चुनाव से भाग रहे थे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा में भरोसा जताने और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्य सचिव के भरोसे प्रदेश, मित्र मंडली स्थायी और व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने माँ बगलामुखी माता मंदिर में शीश नवाया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के माँ बगलामुखी माता...
Translate »
error: Content is protected !!