रियायती यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ प्रक्रिया शुरू, यात्रा होगी अधिक सुगम

by
रोहित जसवाल। ऊना, 11 नवंबर. रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’ प्रणाली की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रियायत का लाभ सुगमता से उपलब्ध होगा और यात्रा प्रक्रियाओं में अनावश्यक औपचारिकताओं से भी राहत मिलेगी। ऊना क्षेत्र में ‘हिम बस कार्ड’ तैयार करने की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू कर दी गई है।
एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यह कार्ड उन सभी यात्रियों के लिए लागू है, जो निगम की बसों में निःशुल्क अथवा रियायती श्रेणी के अंतर्गत यात्रा सुविधा प्राप्त करते हैं। कार्ड बनवाने के इच्छुक विद्यार्थी एवं लाभार्थी एचआरटीसी ऊना बस संस्थान की पास शाखा में जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
कौन-कौन बनवा सकता है ‘हिम बस कार्ड’
वर्तमान में निगम की बसों में रियायती यात्रा सुविधा प्राप्त करने वाले सभी श्रेणियाँ इस कार्ड प्रणाली के अंतर्गत आती हैं। इनमें 10+2 तक के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, राज्य व केंद्र सरकार तथा बोर्ड/निगम कर्मचारी, निजी क्षेत्र के कर्मचारी, महिला यात्री, पुलिस एवं जेल विभाग (निर्धारित रैंक तक), पूर्व विधायक और पूर्व सांसद, स्वतंत्रता सेनानी एवं उनकी पत्नियाँ, मान्यता प्राप्त पत्रकार, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिक, युद्ध विधवाएँ, दिव्यांगजन, एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनकी विधवाएँ, राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त अध्यापक एवं बालक (21 वर्ष तक) सहित अन्य पात्र श्रेणियाँ शामिल हैं।
कार्ड कैसे बनवाएं
लाभार्थी हिम एक्सेस पोर्टल https://sso.hp.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नागरिक श्रेणी में नया उपयोगकर्ता पंजीकरण कर आधार संख्या व मोबाइल नंबर सत्यापित करने के बाद, एचआरटीसी सर्विसेज में पासेज (Passes) विकल्प चुनकर संबंधित रियायती श्रेणी के अनुसार आवेदन पत्र भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने व निर्धारित शुल्क (जहाँ लागू हो) जमा करने के पश्चात आवेदन स्वीकृत हो जाएगा। इसके बाद लाभार्थी अपने निकटतम/निर्धारित पास केंद्र से ‘हिम बस कार्ड’ प्राप्त कर सकते हैं।
उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने सभी पात्र यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते अपना ‘हिम बस कार्ड’ बनवा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और रियायती सुविधा का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग में 86 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगी वाइनरी: मुख्यमंत्री सुक्खू

सरकार ने वाइनरी स्थापित करने के लिए एचपीएमसी को प्रदान किया लाइसेंस एएम नाथ।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुए विक्रमादित्य सिंह: जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। मंडी ,: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए नाचन के चैलचौक और बल्ह के रिवालसर में रोड शो के बाद जनसभा में कांग्रेस पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को केवल हिमाचल ने ही मर्ज नहीं किया है। पिछले 10 सालों में देश में 76 हजार स्कूल मर्ज : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधारीकरण की स्थिति में आगे बढ़कर काम कर रही है। स्कूलों को मर्ज करना व शिक्षकों का युक्तिकरण इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।  स्कूलों को...
Translate »
error: Content is protected !!