रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड सहित दो आतंकी गिरफ्तार : पुलिस इमारत को उड़ाने की थी साजिश

by

अमृतसर : अमृतसर (देहात) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी वारदात को अंजाम देने से पहले ही साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद हुआ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिवाली के बाद किसी पुलिस इमारत को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ अधी के रूप में हुई है।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी हरप्रीत सिंह को फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। उसके कब्जे से जेल के अंदर से मोबाइल फोन भी बरामद किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर यह हथियारों की खेप मंगवाई गई थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होंगे।

इस संबंध में थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अमृतसर (देहात) पुलिस तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह ग्रेनेड बरामद कर चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा बजुर्ग दौड़ाक फौजा सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

गढ़शंकर, 16 जुलाई: शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर के समूह पदाधिकारियों द्वारा बुजर्ग दौड़ाक फौजा सिंह (114) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। गत दिवस अमृतसर जालंधर हाईवे पर...
article-image
पंजाब

जिले का रोड मैप तैयार कर विकास की दिशा में किया जाएगा कार्य: डीसी संदीप हंस

जिला वासियों तक पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता, कंडी क्षेत्र की समस्याओं का भी किया जाएगा समाधान जिले में अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए सख्ती से की जाएगी...
article-image
पंजाब

19 साल बाद इंसाफ : हार्ट सर्जरी का खर्च वापस, आपात स्थिति में निजी अस्पताल में एआईआईएमएस रेट लागू नहीं

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पंजाब सरकार की अपील खारिज करते हुए एक सरकारी शिक्षक को 19 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति विवाद में पूरी राहत दे दी है।...
article-image
पंजाब

छुट्टी पर आए सैनिक का कार में मिला शव : हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

रोपड़ :  श्री चमकौर साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब छुट्टी पर घर आए फौजी का शव संदिग्ध हालात में एक कार से बरामद हुआ। मृतक की पहचान फौजी जवान कुलजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!