रोटरी आई बैंक सोसाइटी की गढ़शंकर इकाई का गठन, डॉ. लखविंदर कुमार बने प्रधान

by

4,185 लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपण के जरिए मिली नई रोशनी, 34 पार्थिव देह मेडिकल कॉलेजों को की गईं दान

गढ़शंकर। रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की गढ़शंकर इकाई का गठन सोसाइटी के अध्यक्ष जे.बी. बहल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संस्था के सेवा कार्यों की समीक्षा करने के साथ नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर स्टेट कमेटी सदस्य एवं चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी डॉ. तरसेम सिंह, महासचिव प्रो. दलजीत सिंह, प्रो. संजीव शर्मा और कृष्ण किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि सोसाइटी अब तक 4,185 लोगों का कॉर्निया प्रत्यारोपण करवाने में सहयोग कर चुकी है, जिससे दृष्टिहीनता से जूझ रहे लोगों को नई रोशनी मिली है। इसके अलावा संस्था की ओर से मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के लिए अब तक 34 पार्थिव देह विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को दान की जा चुकी हैं।

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

नई कार्यकारिणी में डॉ. लखविंदर कुमार को प्रधान, संदीप कुमार को उपाध्यक्ष, हरि कृष्ण गंगड़ को महासचिव, ओंकार सिंह चाहलपुरी को वरिष्ठ सचिव, भूपिंदर सिंह को सचिव, जोगिंदर सिंह को संयुक्त सचिव, राजन सल्लन (विक्की) को कैशियर, अजायब सिंह बोपाराय को प्रेस सचिव और रमनदीप सिंह को संयुक्त प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. दलजीत सिंह को मोटिवेटर एवं सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अंत में डॉ. तरसेम सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नेत्रदान और देहदान जैसे कार्य मानवता की सच्ची सेवा हैं। उन्होंने नई टीम से इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को नेत्रदान व देहदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत-गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया आगाज़ 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार सैशन 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान आज पूरे राज्य में शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला होशियारपुर में अभियान...
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड  पौंग बांध झील में 4900 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी

 तलवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का सिलसिला चाहें 20वें दिन मे भी चाहे  लगातार जारी रहा है लेकिन पिछले गुज़रे करीब पांच दिनों...
article-image
पंजाब

अध्यापिका पर एसिड अटैक : अध्यापिका और दो बच्चे घायल; आरोपी गिरफ्तार

बटाला । थाना घुमाण के तहत आते गांव महमदपुर में एक स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही महिला अध्यापिका पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया, जिसके चलते उक्त महिला टीचर सहित एक 4...
Translate »
error: Content is protected !!